न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी विधायक दल की बैठक में सामने आई पार्टी की अंदरूनी खींचतान, वसुंधरा बोली दुष्यंत सिंह के दफ्तर हमले पर क्यों नहीं लिया पार्टी ने स्टैंड?

कल से राजस्थान में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा हैं जिसमें BJP सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक की गई जहां पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 10:52:54

बीजेपी विधायक दल की बैठक में सामने आई पार्टी की अंदरूनी खींचतान, वसुंधरा बोली दुष्यंत सिंह के दफ्तर हमले पर क्यों नहीं लिया पार्टी ने स्टैंड?

कल से राजस्थान में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा हैं जिसमें BJP सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक की गई जहां पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ही नेताओं पर सवाल खड़ा कर दिया कि पूनिया की गाड़ी पर हुए हमले पर जिस तरह का पार्टी ने एक्शन लिया वह तब क्यों नहीं लिया गया था जब दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर हमला हुआ था। बैठक में राजे ने भाषण नहीं दिया, लेकिन दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर हमले के वक्त पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक के दौरान सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमले का एक परिवार की तरह एकजुट होकर संघर्ष करने की बात की गई। यह बात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को नागवार गुजरी। राजे ने नेताओं से कहा कि बारां में दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर भी हमला हुआ था। उस वक्त परिवार वाली बात कहां चली गई थी? उस वक्त तो कोई कुछ नहीं बोला। उस वक्त पार्टी ने स्टैंड क्यों नहीं लिया? उस घटना में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अब तक कार्रवाई नहीं होने का हवाला देकर भी नाराजगी जताई।

वसुंधरा राजे ने बैठक के दौरान बोलने से मना कर दिया। उन्होंने औपचारिक तौर पर कोई भाषण नहीं दिया, लेकिन सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमले को एकजुट होकर उठाने की बात को दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर हुए हमले से तुलना करते हुए नेताओं पर सवाल उठा दिए। जिला परिषद चुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के एक गुट के कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर तोड़फोड़ की थी। उस समय वसुंधरा राजे खेमे के अलावा बाकी नेताओं ने उतनी सक्रियता नहीं दिखाई और न धरने प्रदर्शन की घोषणा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट