न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : फ्लाइट्स पर पड़ी कोहरे की मार, रनवे नहीं दिखने से रोका संचालन, लगातार दूसरे दिन माइनस 4 डिग्री रहा माउंट आबू में पारा

राजधानी में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही और एयरपोर्ट पर रनवे भी नहीं दिख रहा था जिसके चलते फ्लाइट्स का संचालन बंद करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Jan 2022 1:08:00

जयपुर : फ्लाइट्स पर पड़ी कोहरे की मार, रनवे नहीं दिखने से रोका संचालन, लगातार दूसरे दिन माइनस 4 डिग्री रहा माउंट आबू में पारा

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं और शीतलहर ने गलन बढ़ा रखी हैं। गुरुवार सुबह प्रदेश के कई हिस्से में कोहरे की मार देखने को मिली जिसका असर फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला। राजधानी में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही और एयरपोर्ट पर रनवे भी नहीं दिख रहा था जिसके चलते फ्लाइट्स का संचालन बंद करना पड़ा। हाईवे पर भी वाहन चालकों को लाइट ऑन कर कम स्पीड में गाड़ी चलानी पड़ी। धूप खिलने के साथ ही कोहरे का असर कम हो गया। जयपुर मौसम केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में मकर संक्रांति पर भी मौसम की यही स्थिति रहने वाली है। मौसम विभाग ने अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर जिलों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीत लहर से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज हुआ। यहां नक्की झील, अचलगढ़ तालाब पर बोट की सीट पर बर्फ जमी नजर आई। पोलो ग्राउंड समेत अन्य मैदानी इलाके में भी ओस की बूंदें जम गई। तेज सर्दी का पर्यटक भी जमकर लुफ्त ले रहे हैं। 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। गलन भरी सर्दी से लोगों के हाथ-पांव सुन्न से हो गए।

जयपुर के अलावा करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, सीकर समेत अन्य कई जिलों में भी कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव जलाने पड़े। इससे पहले रात में भी गलन भरी सर्दी और कोहरा पड़ने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तापमान की स्थिति देखें तो चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, सीकर, बूंदी, उदयपुर, चूरू, धौलपुर, टोंक, बारां, अलवर, फतेहपुर और करौली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। सर्दी का ये सितम रात ही नहीं बल्कि दिन में भी बरकरार है। दिन में मौसम साफ है और धूप निकल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट