राजस्थान सरकार: ये दोहरे मापदंड क्यों?
उन्होंने जिले की एक मंत्री व विधायक की फोटो शेयर करते हुए निशाना साधा है। जिनमें मंत्री-विधायक के कार्यक्रमों में बड़ी तादात में लोग बिना मास्क के कोविड गाइडलाइन का धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है। जो कि सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनावों में सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही सम्मेलन में शामिल हुए लोगों में भी सरकार के खिलाफ प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीं किसान सम्मेलन के आयोजन बनवारीलाल सांथा ने ट्वीट कर लिखा, महवा के नेताओं ने एक होकर के प्रशासन पर दबाव बनाकर किसान आंदोलन के योद्धाओं के सम्मान समारोह को लेकर किसानों के खिलाफ मुकदमा करवाया है उसे किसान याद रखेगा।
महवा में किसान महापंचायत पर कोविड नियम तोड़ने की FIR
वहीं, उसी दिन महवा के MLA ने मिलन समारोह किया (फोटो)
उन्होंने पहले रैली भी की थी













