न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी तंत्र की विफलता के चलते 8 महीने तक बेंगलुरु से अपने घर नहीं लौट पाई 14 साल की बालिका, सीख गई कन्नड़

एक मामला सामने आया हैं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जहां कई कारणों से फाइल अटकने की वजह से 14 साल की बालिका जो 8 महीने पहले बड़ीसादड़ी के पिंड गांव से लापता हो गई थी बेंगलुरू में मिली लेकिन अपने घर नहीं लौट पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 9:23:54

सरकारी तंत्र की विफलता के चलते 8 महीने तक बेंगलुरु से अपने घर नहीं लौट पाई 14 साल की बालिका, सीख गई कन्नड़

अगर हमारा सरकारी तंत्र सही से काम करें तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि इस सरकारी तंत्र की वजह से कई बार लोगों को परेशान होना पड़ता हैं। इसका एक मामला सामने आया हैं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जहां कई कारणों से फाइल अटकने की वजह से 14 साल की बालिका जो 8 महीने पहले बड़ीसादड़ी के पिंड गांव से लापता हो गई थी बेंगलुरू में मिली लेकिन अपने घर नहीं लौट पाई। बच्ची कर्नाटक में वहां के बाल कल्याण समिति (CWC) को रास्ते में घूमती हुई मिली थी। सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को रेस्क्यू कर वहां के बाल गृह में रख लिया। पूर्व अध्यक्ष दशोरा ने बताया कि लड़की ने अपनी काउंसलिंग में यह बताया था कि वह गांव में ही अपना मोबाइल रिचार्ज कराने एक दुकान में गई थी। वहां पर एक आदमी उसे मिला जिसने उसे प्रसाद खाने को कहा। प्रसाद खाते ही वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो वह बेंगलुरु में थी।

बालिका ने जब काउंसलिंग के दौरान चित्तौड़गढ़ का नाम लिया तो बेंगलुरु सीडब्ल्यूसी ने दिल्ली चाइल्डलाइन को फोन कर चित्तौड़गढ़ सीडब्ल्यूसी से कांटेक्ट किया और इस बात की जानकारी दी। इस पर चित्तौड़गढ़ बाल कल्याण समिति ने SIR रिपोर्ट बनाकर फिर से बेंगलुरु भेज दिया। लेकिन कई कारणों के कारण फाइल अटक गई और 8 महीने से बालिका वही बाल गृह में रह रही थी। वह अपने गृह जिला नहीं लौट पाई। सोमवार को अचानक बेंगलुरु के सीडब्ल्यूसी ने अचानक फोन कर चित्तौड़ आने की जानकारी दी। बालिका के यहां पहुंचने के बाद सीडब्ल्यूसी ने उसे आसरा बालिका शेल्टर होम में रखा। गुरुवार को बाल कल्याण समिति ने उसके माता-पिता को बुलाया, जिसके बाद बालिका को उसके मां-बाप को सौंप दिया गया।

पूर्व अध्यक्ष दशोरा ने बताया कि बालिका उस समय एक लोकल स्कूल में ही पढ़ती थी और मेवाड़ी भाषा में ही बोलती थी। उसका परिवार बहुत गरीब है। उसके माता-पिता दोनों ही मजदूरी करते हैं। लेकिन इन 8 महीनों में बच्ची ने ना सिर्फ अच्छे ढंग से हिंदी बोलना सीखा बल्कि वह बहुत अच्छे तरीके से कन्नड़ भाषा भी बोलने लग गई। उसने अपने घर वालों को देखने के बाद एक ही बात कही कि मैं आगे पढ़ना चाहती हूं। अपनी बहन को भी अच्छे से रखूंगी और पढ़ाऊंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट