Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 1:22:25

इंडिगो फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुम्बई। मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

विमान में महिला के साथ छेड़छाड़


दरअसल, शनिवार की रात लगभग 9 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से इंडिगो की 6ई-5319 फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान गलियारे वाली सीट पर बैठी एक महिला को कथिततौर पर आरोप लगाया है कि उसकी सीट के बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने विमान की रोशन कम होने का फायदा उठाकर उसे बार- बार छूने की कोशिश की।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

टाइम्स ऑफ इंडिया को महिला ने बताया, “मुझे थोड़ी देर के लिए यह अजीब लगा क्योंकि मुझे अच्छे से याद है कि मैंने आर्मरेस्ट नीचे कर दिया था। खैर, आधी नींद में मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा और आर्मरेस्ट को फिर से नीचे कर दिया और सो गई।" महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद वह फिर चौंककर उठीं और देखा कि पुरुष यात्री का हाथ उसके ऊपर है। महिला ने कहा, "उसकी आंखें बंद थीं लेकिन मैं तुरंत निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहती थी...इसलिए, मैंने इंतजार किया, अपनी आंखें आधी बंद रखीं और सोने का नाटक किया। कुछ मिनट बाद पुरुष यात्री फिर से उसे गलत तरीके से छूने लगा। मैं चीखना चाहती थी, लेकिन चिल्ला नहीं सकी। मैं ठिठक गई।"
आरोपी गिरफ्तार

घटना के बारे में इंडिगो ने बताते हुए कहा कि आरोपी यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि बीते तीन महीनों में विमान के अन्दर महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ का यह चौथा मामला है।

प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट 6ई 5319 में हुई। पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने कहा, "शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है और जहां भी आवश्यक होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे।"

पिछले दो महीनों में उड़ानों में यौन उत्पीड़न के कम से कम चार मामले सामने आए हैं। सबसे हालिया घटना में 16 अगस्त को दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर दिल्ली पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका