न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में नहीं थम रहा पेपर आउट का मामला! REET के बाद अब VDO, वॉट्सऐप से भेजी गई आंसर-की

पवेलियन राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई सेंटरों पर आंसर-की वॉट्सऐप के माध्यम से भिजवा दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 7:38:00

राजस्थान में नहीं थम रहा पेपर आउट का मामला! REET के बाद अब VDO, वॉट्सऐप से भेजी गई आंसर-की

राजस्थान में पेपर आउट का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। REET के बाद अब VDO में भी पेपर आउट की बात सामने आ रही हैं। राजस्थान में REET परीक्षा का पेपर आउट होने का मामला सामने आया था जिसमें वॉट्सऐप से आंसर-की भेजी गई थी। ऐसा ही अब सिरोही में VDO (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा में हुआ जहां पवेलियन राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई सेंटरों पर आंसर-की वॉट्सऐप के माध्यम से भिजवा दी गई। अनादरा थानाधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मंगलवार को पेपर आउट कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों प्रवीण कुमार, प्रकाश गोदारा और एक महिला परीक्षार्थी इंदूबाला को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए ड्राइवर से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह भी सामने आया कि महिला अभ्यर्थी के पति से माफिया ने 15 लाख रुपए एडवांस लिए थे। ड्राइवर प्रवीण ने बताया कि राजू ईराम, प्रकाश गोदारा और अशोक उर्फ प्रकाश ने परीक्षा का पेपर आउट करवाने के लिए सोमवार रात मीरपुरा के पास एक ढाणी में रोका था। वहां इंदूबाला और अन्य अभ्यर्थियों को भी ठहराया गया था। रात को पेपर आउट नहीं करवा पाए। सोमवार सुबह अलग-अलग गाड़ियों से अभ्यर्थियों को सेंटर पर छोड़ा गया। इंदूबाला को राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पवेलियन छोड़ा गया।

VDO की परीक्षा में नकल गिरोह की धरपकड़ के लिए एएसपी डॉ। देवेंद्र कुमार शर्मा, सिरोही डीएसपी पारस राम चौधरी ने टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही थी। अनादरा थानाधिकारी गीता सिंह ने वेलागंरी गांव से आगे हाईवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका। मौका पाकर ड्राइवर भाग गया। पीछा करके उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण कुमार निवासी जालोर बताया। गाड़ी की तलाशी में इंदूबाला पुत्री राजेंद्र विश्नोई का VDO परीक्षा का एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी मिली। थाने लाकर ड्राइवर प्रवीण से पूछताछ की।

पुलिस टीम राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। सेंटर पर इंदूबाला पहली पारी में परीक्षा दे रही थी। उसे हिरासत में लिया गया। फिर पूछताछ शुरू हुई। पति लादूराम ने राजू ईराम, प्रकाश गोदारा और प्रकाश भेराणी से पेपर आउट करवाकर आंसर-की दिलवाने की बात की थी। प्री और मेन दोनों का पेपर आउट करवाने के बदले राजू ईराम को 15 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। रविवार की शाम पति ने मीरपुरा की ढाणी में छोड़ा था, वहां अन्य परीक्षार्थी भी ठहरे थे। पेपर आउट नहीं होने पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह सेंटर पर छोड़ दिया। गिरोह के तीनों सदस्यों ने सेंटर पर ही आंसर-की भेजने का प्लान बनाया। आरोपियों ने सेंटर से पेपर आउट कर एक कागज पर आंसर-की लिखकर वॉट्सऐप पर इंदूबाला और अन्य अभ्यर्थियों को भेजा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट