न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : अपनी ही बेटी को मारकर बोला बाप - अब मिला सुकून, सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

ओनर किलिंग का एक नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को मारकर सुकून मिला। बेटी ने सात साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था जिससे पिता खफा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 7:41:05

उत्तरप्रदेश : अपनी ही बेटी को मारकर बोला बाप - अब मिला सुकून, सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

इस बढ़ते तकनिकी युग में जहां सोच में बदलाव लाने की जरूरत हैं वहीँ आज भी कई ऐसे लोग हैं जो अपने बच्चों के प्रेम विवाह के खिलाफ हैं और अपने खोंखले सम्मान के लिए अपराध कर बैठते हैं। ओनर किलिंग का एक नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को मारकर सुकून मिला। बेटी ने सात साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था जिससे पिता खफा था। यहां युवती की पत्थर से सिर कूचलकर हत्या कर दी गई। ससुरालियों के घर के सामने स्थित खड़ंजे पर शव छोड़कर आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। चिल्हिया एसओ यसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके पिता ने हत्या करने का गुनाह कबूल किया है।

जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खालसा निवासी विश्वनाथ की पुत्री सुनीता (30) परिजनों के मर्जी के विरूद्ध साल 2013 में गांव के ही अब्दुल मोतिन के साथ भाग कर मुंबई के बांद्रा कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। वह एक माह पहले मुंबई से आकर गांव में रह रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को किसी बात के लिए सुनीता से उसके मायके पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद हुई मारपीट में सुनीता के सिर में पत्थर से गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उसका शव ससुराल के सामने खड़ंजे पर छोड़ आरोपी फरार हो गए।

पुलिस हिरासत में पिता विश्वनाथ ने कबूल किया कि उसने ही सुनीता की हत्या की है। वो चाहता था कि बेटी गांव में न रहे लेकिन वह मुंबई से आकर गांव में रहने लगी थी। शादी के लिए सुनीता ने धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम शबनम रख लिया था। इसी बात से नाराज पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया और बोला- अब सुकून मिला है। हत्या के बाद उसके मायके और ससुराल के लोग फरार हैं, जबकि पति मुंबई में है। हत्या के बाद गांव में कई थाना क्षेत्रों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया