न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, कुल्लू-मनाली से भी ज्यादा ठंडा रहा शेखावाटी, 9 डिग्री पर पहुंचा पारा

राजस्थान में सर्द हवाओं ने अपना डेरा डाल लिया हैं और सर्दी ने दस्तक दे दी है। आलम यह हैं कि प्रदेश के शेखावाटी ने पारा कुल्लू-मनाली से भी नीचे रहा। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बा राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 2:46:47

राजस्थान में सर्दी ने दी दस्तक, कुल्लू-मनाली से भी ज्यादा ठंडा रहा शेखावाटी, 9 डिग्री पर पहुंचा पारा

राजस्थान में सर्द हवाओं ने अपना डेरा डाल लिया हैं और सर्दी ने दस्तक दे दी है। आलम यह हैं कि प्रदेश के शेखावाटी ने पारा कुल्लू-मनाली से भी नीचे रहा। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बा राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव के बाद यहां रहने वाले लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बीते दिन का न्यूनतम तापमान 9.8, कुल्लू में 10, शिमला एयरपोर्ट पर 11.4, जम्मू में 16.3, नैनीताल में 12.8 और सिक्किम की राजधानी गंगटोक में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण राजस्थान में तापमान गिर रहा है। आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। उत्तरी हवाओं के असर के कारण तापमान गिरा है। सबसे ज्यादा सीकर जिले में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा, जिसके बाद रात में वहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया। चूरू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.7 पर पहुंच गया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद वातावरण में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई और रात में लोगों को ठिठुरन होने लगी है। ग्रामीण एरिया में लोगों ने जर्सी, शॉल पहनकर सर्दी से बचना शुरू कर दिया। शहरों में भी लोगों ने पंखे-कूलर चलाने बंद कर दिए।

जयपुर मौसम विभाग की माने तो उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण वहां आने वाले दिनों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इस बर्फबारी के बाद जब उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ आएगी, तब हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ेगा। शेखावाटी एरिया सीकर, चूरू, झुंझुनूं, एनसीआर क्षेत्र भरतपुर, अलवर में तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि राजस्थान में अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट