न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : खापों की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, मांगे पूरी नहीं होने पर दी दिल्ली बार्डर सील करने की धमकी

हरियाणा के चरखी दादरी में एक बार फिर से किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ हैं और वे खापों की अगुआई में सड़कों पर निकले हैं और अपनी मांगों को पूरी करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 6:27:30

हरियाणा : खापों की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, मांगे पूरी नहीं होने पर दी दिल्ली बार्डर सील करने की धमकी

हरियाणा के चरखी दादरी में एक बार फिर से किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ हैं और वे खापों की अगुआई में सड़कों पर निकले हैं और अपनी मांगों को पूरी करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। फौगाट खाप की अगुआई में जिलेभर की खापों, सामाजिक और सरकारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान रोज गार्डन में इकट्‌ठा हुए और सरकार की कथित वादाखिलाफी पर मंथन किया। किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। चेतावनी भी दी कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो दिल्ली बार्डर को फिर से सील करने में देरी नहीं लगेगी।

प्रदेशभर की खाप पंचायतें किसानों के साथ मिलकर दोबारा से आंदोलन के लिए तैयार हैं। करीब दो घंटे मंथन के बाद किसानों ने रोज गार्डन से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। परशुराम चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि किसान फिर से दिल्ली बार्डर को सील कर देंगे। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों, केंद्रीय मंत्री टेनी का इस्तीफा हो और ट्रैक्टरों के चालान पर रोक लगाई जाए। ऐसा नहीं हुआ तो किसान फिर से आंदोलन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?