न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : दिल दुखाने वाला हादसा, पहले कोरोना ने ली जान फिर अधजले शव को नोचते रहे कुत्ते

चित्तौड़गढ़ में एक दिल दुखाने वाला हादसा हुआ जहां शख्स की पहले तो कोरोना से मौत हो गई और अंतिम संस्कार करने के बाद अधजले शव को कुत्ते नोचते रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 1:31:29

चित्तौड़गढ़ : दिल दुखाने वाला हादसा, पहले कोरोना ने ली जान फिर अधजले शव को नोचते रहे कुत्ते

यह कोरोनाकाल सभी के लिए पीड़ादायी साबित हो रहा हैं जहां कई लोगो ने अपनों को खोया हैं और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए। कई लोगों को बिन बुलाई मौत का सामना करना पड़ा। चित्तौड़गढ़ में एक दिल दुखाने वाला हादसा हुआ जहां शख्स की पहले तो कोरोना से मौत हो गई और अंतिम संस्कार करने के बाद अधजले शव को कुत्ते नोचते रहे। मामला जिले के निम्बाहेड़ा तहसील के बिनोता गांव से सामने आया है। जहां एक कोविड पॉजिटिव की मृत्यु के बाद परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, परिजनों ने आग बुझने तक का इंतजार नहीं किया और घर लौट आए।

उनके घर आने के बाद शव पूरी तरह जल नहीं पाया, जिससे लाश अधजली ही रह गई। आग ठंडी पड़ते ही कुत्तों ने अधजली लाश को देखकर उसे नोचना शुरू कर दिया। जब इसकी खबर आसपास के क्षेत्र वासियों को हुई तो सरपंच को खबर दी गई। सरपंच मीणा ने बताया कि आसपास के लोगों ने फोन करके बताया कि शव को कुत्ते नोच रहे हैं और कई अवशेष ले जाकर खा रहे हैं, जिससे बहुत बदबू भी आ रही है। इसके बाद मौके पर सरपंच और चौकी प्रभारी देवेंद्र पहुंचे। जिसके बाद परिजनों को फोन करके दोबारा बुलाया और शव का पुनः अंतिम संस्कार की सारी क्रिया पूरी की।

सरपंच ईश्वर लाल मीणा ने बताया कि बिनोता गांव में एक वृद्ध को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सीएचसी बिनोता में जांच करवाई गई थी। 1 मई के जांच रिपोर्ट में वृद्ध पॉजिटिव पाए गए थे। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था, जिसके बाद उन्हें निंबाहेड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण रविवार रात को उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद हॉस्पिटल से बॉडी को पीपीई किट में पैक करके परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को डायरेक्ट श्मशान ले गए और वहां उनका दाह संस्कार किया गया। परिजनों को लगा की दाह संस्कार हो चुका है। शव जल चुकी है, तो वह लोग घर चले गए। इस दौरान आग बुझ गई और शव अधजला ही रह गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल