न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Twin Tower : धमाके का दिखने लगा असर, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 93A में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में बने ट्विन टावर को रविवार दोपहर विस्फोट से जमींदोज़ किए जाने के 24 घंटे बाद लोगों की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव दिखने लगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 9:56:47

Twin Tower : धमाके का दिखने लगा असर, लोगों  ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 93A में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में बने ट्विन टावर को रविवार दोपहर विस्फोट से जमींदोज़ किए जाने के 24 घंटे बाद लोगों की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव दिखने लगा है। धमाके की वजह से खाली कराए गए आसपास के घरों में वापस लौटे लोगों में से कई ने आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है।

सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट में RWA के टास्क फोर्स के चेयरमैन गौरव ने बताया कि दिक्कत होने की वजह से उन्होंने देररात 12 बजे एक बार अपना फ्लैट छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, 'रात में धुंध और धुएं का असर था। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने दवा ली है और अब सोमवार को दोपहर बाद दोबारा अपने घर लौटेंगे।

इस दौरान वहां आसपास की सड़कों और पार्क में खासा धूल जमा दिखा। इससे सांस के रोगियों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं कई लोग वहां मास्क लगाए दिखे।

बता दें कि ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने से पहले एमराल्ड कोर्ट तथा एटीएस विलेज सोसाइटी के 5,000 से अधिक लोगों को वहां से खाली करा लिया गया था। इनमें से करीब 100 परिवार रविवार रात तक अपने घरों में लौट आए। इस बीच, ट्विन टावर में विस्फोट के कई घंटों बाद भी लोग वहां इकट्ठा होकर मलबे के साथ तस्वीरें खींचते देखे गए।

ब्लूस्टोन की निवासी और आरडब्ल्यूए की सदस्य आरती कोप्पुला ने कहा, 'हम रात नौ बजे लौटे और हमारे मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमारी इमारतों के भूतल में बस दुर्गन्ध आ रही है जो विस्फोटकों के कारण लगती है। गैस आपूर्ति कल तक बहाल होने की सूचना दी गयी है। बाकी सब ठीक है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात