न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll : गहलोत- पायलट में सुलह का कांग्रेस को मिल सकता है फायदा, सचिन पायलट का चला जादू, भाजपा को हुआ नुकसान

दो दिन बाद चुनाव परिणाम आ जाएंगे। तब पता चलेगा कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल अपने-अपने अनुमान बता रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 4:20:40

Exit Poll : गहलोत- पायलट में सुलह का कांग्रेस को मिल सकता है फायदा, सचिन पायलट का चला जादू, भाजपा को हुआ नुकसान

जयपुर। दो दिन बाद चुनाव परिणाम आ जाएंगे। तब पता चलेगा कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल अपने-अपने अनुमान बता रहे हैं। किसी का कहना है कि राजस्थान में पूर्णरूप से भाजपा आ रही है तो कोई कह रहा है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस सरकार ही रिपीट होगी। ऐसे में राजस्थान के दो एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस की सरकार बन रही है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार सचिन पायलट के प्रभाव वाले पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीट मिल रही हैं। ये वही इलाका है जहां पिछली बार भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। कांग्रेस और निर्दलीय ने करीब 35 सीटें जीती थीं। एग्जिट पोल की मानें तो जयपुर और ढूंढाण में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। सचिन पायलट की वजह से गुर्जर वोट कांग्रेस से बहुत ज्यादा दूर नहीं हुए हैं। सियासी जानकार गुर्जर वोटरों की नाराजगी कांग्रेस को भारी पड़ने की बात कह रहे थे। लेकिन इंडिया टूडे और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल की मानें तो सचिन पायलट का जमकर जादू चला है। हालांकि, 3 दिसंबर को ही सही जानाकारी सामने आ पाएगी।

सियासी जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले गहलोत- पायलट में सुलह का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस राजस्थान में हर बार सरकार बदलने के रिवाज को बदलना चाहती है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को 199 सीटों में से 100 और भाजपा को 73 पर जीत मिली थी। एबीपी न्यूज़-सी वोटर एग्ज़िट पोल में भाजपा का पलड़ा भारी दिखा रहा है। इसके अनुसार भाजपा को 194 से 114, कांग्रेस को 71 से 91 और अन्य पार्टियों को 9 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज़ 24- टुडे चाणक्य एग्ज़िट पोल के अनुसार भाजपा को 77 से 101, कांग्रेस को 89 से 113 और अन्य पार्टियों को 2 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक़, राजस्थान में भाजपा को 80 से 100, कांग्रेस को 86 से 106, और अन्य को 9 से 18 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को 94 से 104, भाजपा को 80 से 90 और अन्य को 14 से 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को 56 से 72 सीटें, भाजपा को 108 से 128 सीटें और अन्य को 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान में पांच इलाके हैं। शेखावटी, मारवाड़, मेवाड़, हाड़ौती और ढूंढाड़। एग्जिट पोल्स के अनुसार, शेखावटी, मारवाड़ और मेवाड़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। हाड़ौती और ढूंढाड़ इलाके में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार सचिन पायलट की वजह से भाजपा को बड़ा झटका ढूंढाड़ में लग सकता है। ढूंढ़ाण में जयपुर, टोंक और दौसा के आसपास का इलाका आता है। गुर्जर वोटर्स बड़ी संख्या है। हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को गुर्जर समुदाय ने एकतरफा वोट दिया था। लेकिन माना जा रहा था कि सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाए जाने से नाराज गुर्जर वोटर कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। लेकिन इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार गुर्जरों ने भाजपा के पक्ष में भी बंपर वोटिंग नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट