न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इटावा: 12 घंटे में दूसरा रेल हादसा, वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल

दिल्ली से चलकर सहरसा बिहार जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन इटावा स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी तभी स्लीपर कोच एस-6 में यात्रियों ने धुआं उठते देखा। सूचना देकर जब तक ट्रेन रोकी जाती धुंआ तेज हो गया, इस पर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। आग से झुलसने और चलती ट्रेन से कूदने में 19 यात्री घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 12:43:52

इटावा: 12 घंटे में दूसरा रेल हादसा, वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग, 19 यात्री घायल

इटावा। इटावा में 12 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग से 19 यात्री घायल हो गए। ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी, इटावा के पास गुरुवार तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। 12 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन में आग लगने से रेल अफसरों के होश उड़ गए। देर रात दिल्ली से चलकर सहरसा बिहार जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन इटावा स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी तभी स्लीपर कोच एस-6 में यात्रियों ने धुआं उठते देखा। सूचना देकर जब तक ट्रेन रोकी जाती धुंआ तेज हो गया, इस पर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। आग से झुलसने और चलती ट्रेन से कूदने में 19 यात्री घायल हो गए। पहले हादसे से तीन घंटे दिल्ली हावड़ा रूट प्रभावित हुआ। 7 राजधानी, 2 शताब्दी समेत 54 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य की ओर पहुंचीं। दूसरे हादसे के बाद 4 घंटे ट्रैक प्रभावित रहा। फरक्का और ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन समेत 6 ट्रेन ही प्रभावित हुईं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा में गुरुवार तड़के दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से कम से कम 19 लोग झुलस गए। हादसे पर रेलवे के सीओ उदय शंकर ने कहा कि ट्रेन दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही थी। तभी रात करीब 2:30 बजे पेंट्री कार के पास एस6 कोच में आग लगने की सूचना मिली। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि आग क्यों लगी। जख्मी हुए 11 रेल यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है वहीं 8 रेल यात्रियों को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप