Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद मुबारक: मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं की अपील - मस्जिदों में भीड़ न लगाएं, इन हालात में घर पर नमाज अदा करे

देशभर में कल शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में देश की कई मस्जिद कमेटियों ने इस बार ईद पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 11:14:27

ईद मुबारक: मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं की अपील - मस्जिदों में भीड़ न लगाएं, इन हालात में घर पर नमाज अदा करे

देशभर में कल शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में देश की कई मस्जिद कमेटियों ने इस बार ईद पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। देवबंद ने फतवा जारी किया है और कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए मस्जिद में नमाज अदा करने से बेहतर है घर पर नमाज अदा करे।

AIMPBL ने भी कहा कि ईद के मौके पर बड़ी भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। दो नमाजियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग रखें और मास्क जरूर पहनें। जानिए मुस्लिम संगठनों और सरकारों ने कैसे ईद मनाने की हिदायत दी है...

दारूल उलूम देवबंद

आज के हालात में अगर कोई नमाज नहीं अदा कर पता है तो यह माफ है। एक जगह इकट्ठा होने की बजाय अलग-अलग जगहों पर नमाज अदा करें। दारुल उलूम ने कहा कि मस्जिद में इमाम और उनके साथ 3 या 4 लोग नमाज अदा कर सकते हैं। मस्जिदों में जमात न हो सके तो कोरोना के मौजूदा हालात में ये माफ है।

AIMPBL


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक, मौजूदा स्थितियों में लोगों की सेहत और जान बचाना बेहद जरुरी है ऐसे में ईद के मौके पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाना चाहिए। दुकानों पर भीड़ न लगाएं, नमाज के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।
जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि ईद की नमाज घर पर भी अदा करें। चांदनी चौक की फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि रोज 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अस्पतालों में बिस्तर नहीं है, पर्याप्त वैक्सीन भी नहीं हैं। ऐसे में अपील है कि ईद पर घर पर ही नमाज अदा करें।

राज्यों ने जारी की गाइडलाइंस

महाराष्ट्र


महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि ईद का त्योहार बेहद सावधानी से मनाएं। इसके साथ ही सरकार ने खुद गाइडलाइंस जारी की हैं।

- नमाज अदा करने के लिए मस्जिद या सार्वजनिक स्थलों पर न जमा हों।
- जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं है।
- सामान खरीदने के लिए भी दुकानें तय समय तक ही खुलेंगी और बाजारों में भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। - ठेले आदि सड़कों के किनारे नहीं लगाए जाएंगे।
- ईद के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।
- मुस्लिम धर्मगुरू और सामाजिक कार्यकर्ता ईद के दौरान लोगों को जागरूक करें। लोग घर पर ही ईद मनाएं।

राजस्थान

राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर और एसपी ने मुस्लिम समुदाय से ईद पर सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि संक्रमण की चेन तोड़ा बेहद जरूरी है और इसलिए घर पर रहकर ही त्योहार मनाएं। जयपुर की चीफ काजी और शहर मुफ्ती ने भी कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए और घर पर रहकर ईद मनाई जाए। मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपील की है कि घर पर ही नमाज अदा करें। राजधानी भोपाल की बात करें ते यहां शुक्रवार सुबह 6:15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी और वो भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए।

शहर काजी ने अपील की है कि ईद मुबारक कहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की जगह बधाइयां सोशल मीडिया व मोबाइल पर दें। मास्क लगाकर नमाज पढ़ें।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गाइडलाइंस जारी करी है।

- मस्जिदों में नमाज नहीं की जाएगी।
- चुनिंदा ईदगाह और मस्जिदों में इमाम समेत 5 लोग ही मौजूद रह सकेंगे।
- सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम नहीं होंगे। ईद के दौरान हाथ मिलाने और गले मिलने की इजाजत नहीं है। - कोरोना की गाइडलाइंस को पूरी तरह फॉलो किया जाए।

यूपी सरकार ने ये गाइडलाइंस तब जारी कीं, जब ईद की खरीदारी के लिए कई जगहों पर भीड़ इकट्ठा हुई।

बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद के पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ईद के चांद का दीदार होने के बाद ट्वीट कर कहा, 'ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश और देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं। खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे।'

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच ईद के मनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से अपील की है, कि कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें।

सरकार और प्रशासन ने मुस्लिमों से घर पर रहकर नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है। राज्य के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी कहा है कि लॉकडाउन की गाइडलाइंस का पालन किया जाए। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी ईद की नमाज नहीं अदा की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका