न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ही दिनों में जारी होने वाला हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन, चयन आयोग के पास पहुंची शिक्षा विभाग की रिक्वेस्ट

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन कुछ ही दिनों में जारी हो सकता हैं। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रोसेस के अंतिम चरण के रूप में कर्मचारी चयन आयोग को रिक्वेस्ट भेज दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 3:14:45

कुछ ही दिनों में जारी होने वाला हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन, चयन आयोग के पास पहुंची शिक्षा विभाग की रिक्वेस्ट

राजस्थान में करीब 10 हजार पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती होनी हैं जिसका सभी को लंबे समय से इंतजार हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी हैं कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन कुछ ही दिनों में जारी हो सकता हैं। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रोसेस के अंतिम चरण के रूप में कर्मचारी चयन आयोग को रिक्वेस्ट भेज दी है। इसके बाद अब सीधे विज्ञापन जारी होना है। विभाग ने बेसिक व सीनियर कंप्यूटर के पदों पर नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी है। अब इसी पत्र के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेगा। भर्ती एक परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसका सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है। साथ ही भर्ती के लिए योग्यता भी तय हो चुकी है। इसके तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (L8) के 9,862 पदों पर तथा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (L10) के 295 पदों पर भर्ती की आवश्यकता बताई गई है। टीएसपी एरिया के लिए बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 888 पद होंगे, जबकि सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 13 पद होंगे।

प्रदेश के सभी स्कूलों में फिलहाल कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नहीं पहुंच रहे हैं बल्कि सभी महात्मा गांधी स्कूलों में एक-एक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर जरूर पहुंच जाएगा। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की पोस्ट इन्हीं महात्मा गांधी स्कूलों को आवंटित की जाएगी। राज्य के सभी महात्मा गांधी स्कूल में एक-एक कंप्यूटर लैब भी स्थापित करने का प्लान चल रहा है। इसके अलावा प्रदेश के बड़े स्कूल में भी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर दिए जाएंगे। ये सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर होंगे। लगभग सभी बड़े शहर व कस्बों में दो-तीन सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद होंगे, जबकि शेष बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पद होंगे।

शिक्षा विभाग का प्रयास होगा कि नए सेशन में महात्मा गांधी स्कूल में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पहुंच जाएं। नया सेशन अगर अप्रैल में शुरू होता है तो ये मुश्किल प्रतीत हो रहा है। दरअसल, अभी विज्ञापन जारी होगा तो मार्च-अप्रैल तक को भर्ती परीक्षा ही होगी। इसके बाद रिजल्ट और फिर भर्ती व पदस्थापन में भी समय लगेगा। ऐसे में जुलाई 22 तक ही स्कूलों में इंस्ट्रक्टर पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट