न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवीन्द्र वायकर पर ईडी ने कसा शिकंजा, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

ईडी ने 500 करोड़ रुपये के कथित जमीन घोटाले में उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ नवंबर में मामला दर्ज किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 4:22:18

शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवीन्द्र वायकर पर ईडी ने कसा शिकंजा, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

मुम्बई। मुंबई में कथित जमीन घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र वायकर के जोगेश्वरी स्थित घर पर मंगलवार सुबह छापा मारा।

ईडी की छापेमारी मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बीएमसी की जमीन पर लग्जरी होटल बनाने के मामले से जुड़ी है। भूमि उपयोग की शर्तों में हेरफेर करके इस होटल का निर्माण कराने का आरोप है। इसी मामले में उद्धव गुट के नेता वायकर और उनके सहयोगियों से जुड़े सात ठिकानों पर आज ईडी ने छापेमारी की। इससे वायकर की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईडी की 10-12 अधिकारियों की टीम सुबह करीब 8:30 बजे वायकर के घर पहुंची। तब से ईडी वायकर के घर की तलाशी ले रही है। इसके अलावा ईडी वायकर से संबंधित लोगों के सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें उनके साझेदारों के घर भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी की तलवार लटकी!

ईडी ने 500 करोड़ रुपये के कथित जमीन घोटाले में उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ नवंबर में मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में रवींद्र वायकर पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रवींद्र वायकर से जुड़े सभी दस्तावेज और बयान दर्ज कर लिए हैं। ये दस्तावेज उन्हें मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

क्या है मामला?

शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई नगर निगम द्वारा खेल के मैदान के लिए आरक्षित जमीन पर पांच सितारा होटल बनाने की अनुमति हासिल की। यह मामला 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। ईडी ने इस पांच सितारा होटल से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

इस मामले में रवींद्र वायकर की पत्नी मनीषा वायकर, बिजनेस पार्टनर आसू नेहलानाई, राज लालचंदानी और प्रथपाल बिंद्रा और आर्किटेक्ट अरुण दुबे शामिल हैं। हालांकि उद्धव गुट के नेता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। वायकर ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं।

किरीट सोमैया ने लगाये आरोप

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रवींद्र वायकर पर आर्थिक हेराफेरी के कई आरोप लगाए थे। सोमैया ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे और रवींद्र वायकर के व्यापारिक संबंध भी हैं। वायकर जल्द ही जेल जाएंगे। ईडी रवींद्र वायकर की पहले भी जांच कर चुकी है।

वायकर से पहले उद्धव ठाकरे गुट के कई नेताओं को ईडी जांच का सामना करना पड़ा है। इससे पहले ईडी ने संजय राउत और अनिल परब के घर पर भी छापेमारी की थी। राज्यसभा सांसद राउत को ईडी ने गिरफ्तार भी किया था और उन्हें करीब तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज