न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई से आज फिर ED के दिल्ली ऑफिस में होगी पूछताछ, फर्टिलाइजर घोटाले से जुड़ा है मामला

आज सोमवार 11 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर पूछताछ के लिए अग्रसेन गहलोत को तलब किया है। फर्टिलाइजर घोटाले में सीएम के भाई अग्रसेन को ईडी ने दो सप्ताह के भीतर तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 10:23:51

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई से आज फिर ED के दिल्ली ऑफिस में होगी पूछताछ, फर्टिलाइजर घोटाले से जुड़ा है मामला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत पर किसानों को सब्सिडी पर दिए जाने वाले फर्टिलाइजर को गलत तरीके से महंगे दामों पर एक्सपोर्ट करने का आरोप है। ईडी में दर्ज केस के अनुसार अग्रसेन गहलोत के मालिकाना हक वाली कंपनी ने सब्सिडी वाले फर्टिलाइजर की बड़ी खेप केमिकल बताकर मलेशिया सहित कई देशों को निर्यात की थी। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने अग्रसेन गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट की रोक जारी रहने तक फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी अग्रसेन गहलोत को गिरफ्तार नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने गहलोत को गिरफ्तारी से राहत देते हुए ईडी की जांच में सहयोग करने को कहा था। इसके बाद अग्रसेन गहलोत ईडी के समन पर लगातार पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं।

आज सोमवार 11 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर पूछताछ के लिए अग्रसेन गहलोत को तलब किया है। फर्टिलाइजर घोटाले में सीएम के भाई अग्रसेन को ईडी ने दो सप्ताह के भीतर तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। अग्रसेन गहलोत अपने वकीलों के साथ सोमवार को ईडी के दिल्ली ऑफिस में पेश होंगे। अग्रसेन गहलोत से इससे पहले 27 सितंबर और 30 सितंबर को पूछताछ हो चुकी है। 30 सितंबर को उन्हें 11 अक्टूबर को फिर पेश होने के लिए कहा था। ईडी इस मामले में आगे भी पूछताछ के लिए कई बार बुला सकती है। 27 सितंबर को अग्रसेन गहलोत से फर्टिलाइजर घोटाले में ईडी के दिल्ली ऑफिस में करीब 5 घंटे पूछताछ हुई थी।

पिछले साल जुलाई में अग्रसेन गहलोत के खिलाफ ईडी ने फर्टिलाइजर घोटाले में केस दर्ज किया था। ईडी की टीमों ने अग्रसेन गहलोत के जोधपुर में फार्म हाउस और फर्मों सहित कई ठिकानें पर छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी ने फर्टिलाइजर एक्सपोर्ट से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। सीएम के भाई अग्रसेन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पिछले साल उस वक्त हुई थी, जब सचिन पायलट खेमे की बगावत के वक्त कांग्रेस विधायक बाड़ेबंदी में थे। उस वक्त कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट