न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल के खिलाफ अदालत में ED ने कहा, पुख्ता और नए सबूत हैं, आप नेताओं के बयानों का भी दिया हवाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत रुकवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंची ईडी ने अपना लिखित जवाब दाखिल कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 6:25:33

केजरीवाल के खिलाफ अदालत में ED ने कहा, पुख्ता और नए सबूत हैं, आप नेताओं के बयानों का भी दिया हवाला

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत रुकवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंची ईडी ने अपना लिखित जवाब दाखिल कर दिया है। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए ईडी ने कहा है कि उसके पास पुख्ता और नए सबूत हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में आम आदमी पार्टी के नेताओं के दर्ज बयानों का भी हवाला दिया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने झूठे साक्ष्य गढ़ने के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी ने सोमवार को अपना लिखित जवाब दाखिल किया। ईडी ने कहा कि उनके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। नए साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। केजरीवाल को को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता। ईडी ने 29 पेज में अपना लिखित जवाब दाखिल किया है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को 24 जून की शाम तक जवाब दाखिल करने को कहा था। अदालत इस मामले में मंगलवार तक अपना फैसला सुना सकती है।

ईडी ने लिखित जवाब में कहा है कि नए साक्ष्य सामने आए हैं। 13 हवाला डीलर के बयान और गोवा के 'आप' के स्थानीय नेताओं के बयान लिए गए हैं। इनके बयानों से स्पष्ट किया है कि किस तरह हवाला के जरिए रकम गोवा चुनाव के लिए वहां पहुंचाई गई। इसका वितरण किस तरह हुआ। ईडी ने कहा कि निचली अदालत ने इन महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर गलत तरीके से केजरीवाल की जमानत को मंजूर किया है। केजरीवाल का जमानत आदेश पूरी तरह से गैरकानूनी व अवैध है।

वहीं, केजरीवाल की तरफ से भी लिखित जवाब दाखिल किया गया है। जिसमें केजरीवाल के खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़ने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को त्वरित राहत देने से इनकार करते हुए मामले की सुनवाई परसो तक के लिए टाल दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर अंतरिम स्टे लगाते हुए कहा था कि 2-3 दिन में फैसला सुनाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका