न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल के मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन को ED ने दिया जोरदार झटका, दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

पूरे देश में चर्चाओं का केन्द्र बनी ED ने आज केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जोरदार झटका दिया है। ED ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 6:36:54

केरल के मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन को ED ने दिया जोरदार झटका, दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने चुनावी माहौल में अपनी कार्यवाहियों से राजनेताओं के नाक में पूरी तरह से दम कर रखा है। पिछले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण पूरे देश में चर्चाओं का केन्द्र बनी ED ने आज केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जोरदार झटका दिया है। ED ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है।

यह केस उनके स्वामित्व वाली आईटी कंपनी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला एक प्राइवेट खनिज फर्म द्वारा वीणा और उनकी कंपनी को किए गए कथित अवैध भुगतान से संबंधित है। सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम जल्द ही उनसे पूछताछ भी कर सकती है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है और इसमें शामिल लोगों को जल्द पूछताछ के लिए तलब किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच इकाई गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दायर एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने मामला दर्ज किया है।

यह मामला आयकर विभाग की जांच पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्राइवेट कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के दौरान वीणा की कंपनी-एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

कर्नाटक हाई कोर्ट में पिछले महीने वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस याचिका दायर करते हुए एसएफआईओ द्वारा शुरू की गई जांच को रोकने की मांग की थी। याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत