न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेख शाहजहाँ के खिलाफ ED ने दाखिल की 113 पेज की चार्जशीट, 180 बीघा जमीन पर कब्जा कर बनाए 261 करोड़

ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शेख शाहजहां ने संदेशखाली और उसके आसपास की 180 बीघा जमीनों पर कब्जा कर 261 करोड़ रुपये बनाए। 113 पेज की चार्जशीट में शाहजहां के भाई शेख आलमगीर और उसके सहयोगी दीदार बख्श मौला और शिव प्रसाद हाजरा का नाम भी शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 12:35:05

शेख शाहजहाँ के खिलाफ ED ने दाखिल की 113 पेज की चार्जशीट, 180 बीघा जमीन पर कब्जा कर बनाए 261 करोड़

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शेख शाहजहां और उसके भाई आलमगीर के खिलाफ जमीन घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है। शाहजहां और उसके भाई के अलावा उनके एक बेहद करीबी शिव प्रसाद हाजरा, दीदार बख्श मौला का नाम भी चार्जशीट में जोड़ा गया है। हाल ही में इन सभी की करीब 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की गई थी। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ईडी ने 288 करोड़ प्रोसिड ऑफ क्राइम चिह्नित की है।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शेख शाहजहां ने संदेशखाली और उसके आसपास की 180 बीघा जमीनों पर कब्जा कर 261 करोड़ रुपये बनाए। 113 पेज की चार्जशीट में शाहजहां के भाई शेख आलमगीर और उसके सहयोगी दीदार बख्श मौला और शिव प्रसाद हाजरा का नाम भी शामिल है। इन चारों ने मिलकर संदेशखाली के आस-पास की जमीनों को कब्जाया और लोगों को धमकाने का भी काम किया।

चार्जशीट में सीबीआई छापे के बाद संदेशखाली से बरामद हथियारों का भी जिक्र है। एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा, "ईडी द्वारा मामले की जांच अपने हाथ में लेने के 56 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की गई है। जमीन कब्जाने और रंगदारी के आरोपों की जांच की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हमने अपराध की आय के तौर पर जिस 261 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है, उसमें से ईडी 27 करोड़ रुपये जब्त करने में सफल रही है।"

ईडी ने मार्च में शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है। उसके भाई आलमगीर पर आरोप है कि जब ईडी की टीम संदेशखाली में 5 जनवरी को छापेमारी करने पहुंची तो उसके कहने पर ही हमला किया गया था। वह इस मामले में मुख्य आरोपी है। सीबीआई ने उसे इस मामले में गिरफ्तार किया था।

संदेशखाली में एक महिला के साथ कथित बलात्कार की शिकायत के बाद राज्य पुलिस ने फरवरी में शिव प्रसाद को उसके सहयोगी उत्तम सरदार के साथ गिरफ्तार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती