न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर सांगानेर में दोहरा हत्याकांड, साथी कर्मचारी ने मारी सिर में गोली

राजधानी के सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार को पति-पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पत्नी के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर शक जताया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 3:01:19

जयपुर सांगानेर में दोहरा हत्याकांड, साथी कर्मचारी ने मारी सिर में गोली

जयपुर। राजधानी के सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार को पति-पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पत्नी के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर शक जताया गया है। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी नंदलाल नेहरा ने बताया कि राजाराम मीणा (27) उसकी पत्नी आशा मीणा (25) मूलतः कोटखावदा हाल शांति नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। राजाराम यहां पर पत्नी आशा, भाई आशाराम, बहन मीनाक्षी और पांच साल के बेटे के साथ रहता था। दंपती यहां पर एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वारदात के समय बेटा स्कूल गया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी मोनू पंडित राजाराम के घर पहुंचा था। इस दौरान घर में मीनाक्षी, आशा और राजाराम मीणा मौजूद थे। अचानक मोनू ने मीनाक्षी को घर से बाहर जाने को कहा। इसके बाद तीनों में कोई विवाद हुआ तो मोनू पंडित ने आशा और राजाराम को गोली मार दी।

गोली राजाराम के कान के पास से अंदर घुसी और सिर में फंस गई, जबकि आशा के मुंह की तरफ से गोली अंदर सिर में जाकर फंस गई। आशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजाराम मीणा को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि आरोपी भी दंपती के साथ कुर्ति बनाने की फैक्ट्री में काम करता था।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम

पुलिस आरोपी मोनू पंडित के नंबरों के आधार पर उसे तलाश रही है। अब तक की जांच में पुलिस को मोनू के तीन नंबर मिले हैं, जिसमें से एक नंबर चालू था, जो दौसा में जाकर बंद हो गया। उसकी तलाश के लिए एक टीग को आगरा भेजा गया है। वहीं, एफएसएल को मौके से जांच में 1 खाली खोल मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनू, राजाराम के घर से आधा किलोमीटर दूर परिवार सहित रहता है।

बताया जा रहा है कि मोनू कई दिनों से राजाराम की बहन के संपर्क में था। इस बात लेकर राजाराम और आशा ने मोनू को बातचीत करने के लिए घर पर बुलाया था। यहां पर तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर मोनू ने साथ लेकर लाए हथियार से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। हालांकि, मोनू के पकड़ में आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

3:30 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना

पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जब राजाराम का भाई आशाराम डेढ़ बजे घर पहुंचा था, तो दंपती जमीन पर अचेत पड़े मिले थे। आशाराम भी भाभी आशा के साथ कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। यहां पर हत्यारा मोनू भी काम करता है। भाई-भाभी को मृत अवस्था में देख दोनों को इलाज के लिए नारायण हृदयालय में ले जा गया। यहां पर डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजाराम को एसएमएस रेफर कर दिया गया। यहां राजाराम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी