Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डोटासरा ने कहा मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना साबित होगा मील का पत्थर, चुनावी मेनिफेस्टो में करेंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो दिन के दौरे पर सीकर आए है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर कर्मचारियों ने आज डोटासरा को साफा पहनाकर सम्मानित किया। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना मील का पत्थर साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 5:54:56

डोटासरा ने कहा मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना साबित होगा मील का पत्थर, चुनावी मेनिफेस्टो में करेंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो दिन के दौरे पर सीकर आए है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर कर्मचारियों ने आज डोटासरा को साफा पहनाकर सम्मानित किया। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस अपने हर राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। आने वाले दिनों में राज्यों और केंद्र में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में भी इस योजना को रखेगी।
डोटासरा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे। तब एनडीए सरकार ने एक योजना लागू की थी। जिसमें सरकारी कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिले। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। ऐसे में आठ लाख कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ रही है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में इसे लागू करने की बात कही है। डोटासरा ने कहा कि मैं खुद एआईसीसी दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आया हूं। कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करें। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। दूसरी ओर केंद्र सरकार कर्मचारियों के हितों की बात पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों के हित में कुछ नहीं कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे रही है। उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी गांव-गांव,ढाणी-ढाणी में जाकर जन जागरण अभियान चलाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका