न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आने लगे RSS और भाजपा के मतभेद, भागवत के बाद इंद्रेश कुमार ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने तीखा हमला बोला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 12:17:46

सामने आने लगे RSS और भाजपा के मतभेद, भागवत के बाद इंद्रेश कुमार ने दिया बड़ा बयान

जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही भाजपा और संघ के बीच खटपट की आहट सुनाई दे रही है। अयोध्या में भाजपा की हार पर मची रार के बीच अब संघ यानी आरएसएस का बयान सामने आया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने बगैर नाम लिए भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि जो अहंकारी बन गए, भगवान राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया। ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। जिस पार्टी ने घमंड किया, उसे पूरी ताकत नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, उन्हें अहंकार आ गया और वह पार्टी 241 पर सिमट गई। उन्हें जो पूर्ण बहुमत मिलना चाहिए था, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, अहंकार की वजह से भगवान ने उन्हें रोक दी।’

भाजपा के साथ-साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा, ‘जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भगवान ने शक्ति नहीं दी। सब मिलकर भी नंबर 2 पर खड़े रह गए। प्रभु राम का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य और आनंददायक है। जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, उन सबको 234 पर रोक दिया।’ इंद्रेश कुमार ने यह बयान जयपुर के कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में दिया।

वहीं इससे पहले आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में कहा था कि जो मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करता है, गर्व करता है, किन्तु लिप्त नहीं होता, अहंकार नहीं करता, वही सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट