Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रायपुर में दिनदहाड़े 3 करोड़ के हीरे-जवाहरात चोरी, फरार नौकर पर शक

रायपुर के सदर बाजार इलाके में सोमवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगीना जेम्स नाम की एक दुकान से 3 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात चोरी हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 3:25:04

रायपुर में दिनदहाड़े 3 करोड़ के हीरे-जवाहरात चोरी, फरार नौकर पर शक

रायपुर के सदर बाजार इलाके में सोमवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगीना जेम्स नाम की एक दुकान से 3 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात चोरी हो गए हैं। इस वारदात के पीछे नगीना जेम्स शॉप में काम करने वाले एक युवक प्रकाश पर शक है, जो घटना के बाद से फरार है। नगीना जेम्स में काम करने वाला प्रकाश मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। घटना के बाद से ही वह फरार है और फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कुछ दिन पहले ही नगीना जेम्स के मालिक ने उसे काम पर रखा था। दुकान के अलावा वह दुकान मालिक के घर पर भी आया-जाया करता था। कहां क्या रखा है और किस सामान की कीमत कितनी है प्रकाश यह अच्छी तरह से जानता था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
रविवार को दिन भर सदर बाजार का नाहटा मार्केट पूरी तरह से बंद था। सोमवार को जब दुकान के मालिक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर की तरफ कुछ दराज खुले हुए मिले। बेशकीमती हीरे और दूसरे नग रखने वाले दराज का लॉक भी खुला हुआ था। इसके साथ ही कैश का लॉकर भी खुला मिला। सराफा कारोबारी एसोसिएशन के प्रमुख हरख मालू ने बताया कि अब तक स्टॉक की जांच और कैश के हिसाब-किताब से 3 करोड़ रुपए के हीरे- जवाहरात और 3 लाख कैश गायब है। रविवार को दुकान पर आया था प्रकाश

नहाटा मार्केट में तैनात गार्ड का कहना है कि रविवार को प्रकाश दुकान पर आया था। तब गार्ड को लगा कि वह किसी काम से आया होगा। इसलिए उससे पूछताछ नहीं की गई और न ही किसी को उस पर शक हुआ। शक है कि इसी दौरान वह हीरे-जवाहरात और नकदी चुराकर निकल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology