न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर में बवंडर लेकर आया तबाही, बर्बाद हुई एक हजार करोड़ रूपये की फसलें, गिरे 3 हजार से ज्यादा पेड़

रविवार रात से उठा बवंडर सोमवार तक जारी रहा और जैसलमेर में तबाही लेकर आया जिसमें एक हजार करोड़ रूपये की फसलें बर्बाद हो गई और इसी के साथ ही 3 हजार से भी ज्यादा पेड़ गिर गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 11:45:23

जैसलमेर में बवंडर लेकर आया तबाही, बर्बाद हुई एक हजार करोड़ रूपये की फसलें, गिरे 3 हजार से ज्यादा पेड़

बीते दिन राजस्थान में मौसम आंधी, तूफां, बारिश और ओलों से भरा रहा। रविवार रात से उठा बवंडर सोमवार तक जारी रहा और जैसलमेर में तबाही लेकर आया जिसमें एक हजार करोड़ रूपये की फसलें बर्बाद हो गई और इसी के साथ ही 3 हजार से भी ज्यादा पेड़ गिर गए। पिछले 20 सालों में लोगों ने ऐसी आंधी नहीं देखी थी। पर्यटन स्थल सम के धोरों पर 200 से अधिक टेंट बिखर गए। आंधी से जैसलमेर, बाड़मेर, जाेधपुर व जालोर तक रेत ही रेत छा गई। जैसलमेर-फतेहगढ़ में जीरा, इसबगोल और चने की फसल को नुकसान हुआ है। सरकार ने कलेक्टर आशीष मोदी से रिपोर्ट मांगी है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बीमा कंपनी से नुकसान के तुरंत सर्वे के निर्देश दिए हैं।

3 हजार से ज्यादा बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिनमें कई तो सौ-सौ साल पुराने थे। 300 बिजली के पोल और 12 ट्रांसफाॅर्मर उखड़ गए। 58 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। कच्चे झोंपे, टीन शेड व छपरे तिनकों की तरह बिखर गए। 132 व 220 केवी का एक-एक टावर भी धाराशायी हो गया। डिस्कॉम को करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ। सौ गांव और करीब 500 ढाणियों में अंधेरा छा गया। पेड़ गिरने से हजारों पक्षियों की जान चली गई। उदयपुर व झुंझुनूं में बिजली गिरने से एक-एक की मौत हो गई।

प्रदेश के कई शहराें में साेमवार काे दाेपहर बाद अचानक तेज अंधड़ आया। इसकी गति 40-50 किमी प्रतिघंटा थी। कई पेड़ गिर गए। कई जगह अधंड़ थमने के बाद ओले गिरे। बूंदाबांदी हुई। इससे फसलाें को बहुत नुकसान हुआ। इस पश्चिमी विक्षाेभ का असर मंगलवार तक रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्री-मानसून सीजन में हवा में कम नमी है। जमीन शुष्क होने से मेघगर्जन वाले ये बादल अंधड़ का रूप ले लेते हैं। इस बार औसत से 2 डिग्री तक ज्यादा पारा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसलिए मई जैसे अंधड़ आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती