न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : देवर द्वारा दुष्कर्म का किया विरोध तो हुई मारने की कोशिश, पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक

पति ने सऊदी अरब से वीडियो कॉल पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने गुडंबा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पति, देवर, ननद, सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 3:46:54

लखनऊ : देवर द्वारा दुष्कर्म का किया विरोध तो हुई मारने की कोशिश, पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक

उत्तरप्रदेश के लखनऊ के गुडंबा इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए देवर ने अपनी भाभी से दुष्कर्म की कोशिश की जिसका विरोध करने पर महिला को जलाकर मरने की कोशिश की गई। इस मामले में पति ने सऊदी अरब से वीडियो कॉल पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने गुडंबा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पति, देवर, ननद, सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता अपने मायके पक्ष के साथ शनिवार को थाने पहुंची थी। उसकी तहरीर पर दहेज प्रताड़ना, हत्या के प्रयास और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, गुडंबा के कल्याणपुर में रहने वाले युवक की शादी पीड़िता से दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह सऊदी चला गया। सऊदी में उसका पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद उसका देवर अक्सर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर ननद व अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए प्रताड़ना मिलती थी। पति के परिवारीजनों ने कई बार मायके से रकम की डिमंाड की लेकिन पूरी नहीं हो सकी जिससे वे नाराज थे।

पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में थी। इसी बीच उनका देवर और दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर देवर ने थप्पड़ मारे। पीड़िता देवर को धक्का देकर किसी तरह कमरे से चीखती हुई बाहर निकली। देवर, ननद और अन्य परिवारीजनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटने के बाद जलाने की कोशिश की। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दरवाजे पर पहुंच गए तो जान बची। बाहर दरवाजे पर आए लोगों को ससुरालियों ने किसी तरह समझाकर वापस कर दिया। इसी बीच ननद ने उसके पति को सऊदी में वीडियो कॉल कर पूरी जानकारी देनी शुरू की। पति ने ससुरालियों की पूरी बात सुनी लेकिन पीड़िता से बात करने के बजाए वीडियो कॉल पर ही तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल