न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ सुधार, कोरोना जांच में हुआ सिर्फ 3 हजार का इजाफा

खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा एक दिन पहले ही सभी सीएमएचओ और विभागीय अफसरों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि प्रतिदिन कम से कम 1 लाख कोविड सैंपलिंग हर हाल में चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 9:42:02

राजस्थान : स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ सुधार, कोरोना जांच में हुआ सिर्फ 3 हजार का इजाफा

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और भारत में ओमिक्रान वैरिएंट के प्रवेश से खलबली मच गई हैं। राजस्थान में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के 4 सदस्य संक्रमित मिले हैं और इनसे मिले रिश्तेदारों में एक बच्चे सहित 5 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना के 24 घंटे में 21 केस मिले हैं। जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर समेत 9 जिलों में नए मरीज मिले हैं। जयपुर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 2 स्कूली बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। इधर, पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा भी पॉजिटिव मिले हैं।

इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा एक दिन पहले ही सभी सीएमएचओ और विभागीय अफसरों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि प्रतिदिन कम से कम 1 लाख कोविड सैंपलिंग हर हाल में चाहिए। उन्होंने अफसरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद हैल्थ मशीनरी ने मंत्री ने आदेश दिया, उस दिन की तुलना में मात्र 3 हजार सैंपल बढ़ाए। बुधवार को 28457 सैंपल लिए गए और गुरुवार को 31836 जांचें की गई। 1 दिसंबर को नए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा की पूरे स्टेट की मीटिंग पांच दिन पहले तय की गई थी। इसकी भनक लगते ही अफसरों ने पूरे प्रदेश में लगातार 2 दिन एक जैसी और महीने की सर्वाधिक सैंपलिंग दिखाई। लेकिन मंत्री उससे भी खुश नहीं हुए।

पिछले नवंबर माह में प्रदेश में 377 नए कोविड पाॅजिटिव मिले। इसके बावजूद चार बार तो जांचें कभी 6 या 7 हजार ही की गई। पूरे माह में एक भी 30 हजार भी सैंपल नहीं लिए गए। जबकि पिछली अप्रैल मई में दूसरी लहर के समय राजस्थान में ही 4 मई को 99418 जांचें भी की जा चुकी हैं। लेकिन दूसरी लहर जाने पर सैंपलिंग की गति दिवाली पर तो बहुत कम रह गई। पिछले एक माह में राजस्थान के स्कूली बच्चे सर्वाधिक शिकार हुए। दो स्कूलों में तो 12 से 14 बच्चे संक्रमित हो गए। कुल चार जिलों की छह नामी स्कूलों में बच्चे कोविड पाॅजिटिव पाए गए। इसके बावजूद सैंपलिंग जस की तस बनी रही। 21 से 29 नवंबर तक बच्चे कोविड पाॅजिटिव मिले, लेकिन उन दिनों सैंपलिंग 6 से 24 हजार के बीच ही रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट