न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के देवरिया में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, पति-पत्नी और बच्ची की मौत

यूपी के देवरिया जिले में लगातार दो दिनों की मूसलाधार बारिश से एक जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर पति, पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 8:58:27

यूपी के देवरिया में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, पति-पत्नी और बच्ची की मौत

यूपी के देवरिया जिले में लगातार दो दिनों की मूसलाधार बारिश से एक जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर पति, पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसा सोमवार तड़के हुआ। जिसके बाद सुबह 3 बजे के करीब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे तीन लोगों के शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।

दरअसल, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले में एक दो मंजिला मकान था जो काफी पुराना और जर्जर था। बारिश के चलते मकान में सीलन आ गई थी और सोमवार 3 बजे भोर में यह दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ मकान में प्रभावती, दिलीप, चांदनी और पायल सो रहे थे। लेकिन हादसे से ठीक पहले प्रभावती शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 3 लोगों का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने पति-पत्नी और उसकी बच्ची के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और सभी घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात