न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में डेंगू की बेकाबू दौड़, एक ही महीने में बढ़े 10 हजार मरीज, मौतों का आंकड़ा हुआ 5 गुना

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। लेकिन इस समय सबसे बड़ी चिंता बना हुआ हैं डेंगू जो बेकाबू होता नजर आ रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में एक ही महीने में 10 हजार मरीज बढ़ गए अर्थात ढाई गुना रोगी बढ़े जबकि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 5 गुना हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 9:21:48

राजस्थान में डेंगू की बेकाबू दौड़, एक ही महीने में बढ़े 10 हजार मरीज, मौतों का आंकड़ा हुआ 5 गुना

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। लेकिन इस समय सबसे बड़ी चिंता बना हुआ हैं डेंगू जो बेकाबू होता नजर आ रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण प्रदेश में एक ही महीने में 10 हजार मरीज बढ़ गए अर्थात ढाई गुना रोगी बढ़े जबकि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 5 गुना हो गया। ऐसा देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ। प्रदेश में एक महीने के भीतर ही डेंगू रोगी 7,486 से बढ़कर 17,586 हो गए हैं। यही नहीं मौतें भी 10 से बढ़कर 53 पहुंच चुकी हैं। पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने 18 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों को 3 नवंबर तक डेंगू मुक्त राजस्थान का लक्ष्य दिया था। जयपुर से 7 टीमें बनाकर सीएम के निर्देश पर जिलों में भेजी गई। टीमें कुछ गई, कुछ नहीं। उल्टे डेंगू बेकाबू होता गया और अक्टूबर से भी तेज गति से नवंबर में कहर बरपा रहा है।

सबसे तेज संक्रमण वाला राज्य दिल्ली बताया जा रहा है, लेकिन राजस्थान बहुत आगे निकल चुका है। प्रदेश में नवंबर में ही 6 हजार से अधिक केस आए, जबकि दिल्ली में 5712 केस आए। यही नहीं 11 साल का रिकॉर्ड तोड़कर राजस्थान अब महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना जैसे अति संक्रमित राज्यों को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ चुका है। अब राजस्थान से अधिक रोगी सिर्फ यूपी और गुजरात में हैं। यूपी में 23,800 व गुजरात में 18,918 रोगी आ चुके हैं। अब डेंगू में हम गुजरात को पीछे छाेड़ने वाले हैं। सबसे संक्रमित राज्यों में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

राजस्थान में पिछले सात दिन में ही 2 हजार से ज्यादा नए डेंगू रोगी आ चुके हैं। 15 नवंबर तक प्रदेश में कुल डेंगू रोगी 15,004 बताए गए, जबकि 23 नवंबर तक बढ़कर 17,586 हो गए। गांवाें के हाल तो और भी खराब हैं। यही नहीं सबसे संक्रमित बताए जा रहे दिल्ली में एक सप्ताह में 1100 रोगी सामने आए। पूरे नवंबर में दिल्ली में 5712 रोगी मिले। जबकि राजस्थान में नवंबर में 6 हजार से ज्यादा रोगी मिले। यानी डेंगू को रोकने में प्रदेश की सरकारी मशीनरी पूरी तरह फेल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट