न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi: Unlock-7 की गाइडलाइन जारी, ट्रेनिंग के लिए 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे ऑडिटोरियम-हॉल

राजधानी में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अनलॉक-7 की गाइडलाइंस (Unlock-7 guidelines) जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 12:07:42

 Delhi: Unlock-7 की  गाइडलाइन जारी, ट्रेनिंग के लिए 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे ऑडिटोरियम-हॉल

राजधानी में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अनलॉक-7 की गाइडलाइंस (Unlock-7 guidelines) जारी की है। इसके तहत किसी भी तरह की ट्रेनिंग के लिए छूट दी गई है। अनलॉक-7 की गाइडलाइंस के अनुसार, दिल्ली पुलिस, आर्मी की ट्रेनिंग या किसी संस्थान की स्किल ट्रेनिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्कूल कॉलेज से जुड़ी ट्रेनिंग भी शामिल हैं। अनलॉक-7 में स्कूल या एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के ऑडिटोरियम और असेम्बली हॉल एजुकेशनल ट्रेनिंग और मीटिंग के लिए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। अनलॉक-7 की गाइडलाइंस के तहत स्कूल-कॉलेज में अकादमिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे, लेकिन सभी जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। फिलहाल दिल्ली में सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, स्पा और अम्यूजमेंट पार्क को खोलने की अनुमति नहीं है।

मालूम हो कि दिल्ली में निजी दफ्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम कर रहे हैं। बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल रही हैं। रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल रहे है।

सरकार दफ्तर में ग्रुप ए के कर्मचारी 100% उपस्थिति के साथ और अन्य कर्मचारियों को 50% उपस्थिति के साथ आने की अनुमति है।

पुलिस विभाग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 100% उपस्थिति की अनुमति है।

50% क्षमता के साथ मेट्रो और बसों में यात्री सफर कर रहे हैं। वहीं, ई रिक्शा, ऑटो और टैक्सी में दो यात्रियों को ही सफर की इजाजत है।

दिल्ली में ये हैं बंद

- स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग बंद हैं, सिर्फ ऑनलाइन क्लास करने की अनुमति
- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि कार्यक्रमों पर रोक
- सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, स्पा आदि बंद
- असेंबली हॉल और ऑडिटोरियम (स्कूल या शिक्षण संस्थान में मौजूद को 50% क्षमता के साथ छूट)

कोरोना के 76 मामले, एक मौत

दिल्ली आपदा प्राधिकरण ने बीते दिनों ही राजधानी में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाने को लेकर नई योजना जारी की। इसके तहत दिल्ली कलर-प्लान लागू किया गया है। राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति, संक्रमित केसों की संख्या, अस्पतालों में मरीजों की तादाद के आधार पर DDMA ने लॉकडाउन की घोषणा करने की योजना बनाई है। दिल्ली में अब येलो, एम्बर, ऑरेंज और रेड अलर्ट के मुताबिक ही लॉकडाउन लगाने का फैसला होगा। बीते दिनों दिल्ली के एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस कलर-प्लान को मंजूरी दी गई।

संक्रमण दर 0.09%

राजधानी में शनिवार को 76 नए कोरोना मरीज मिले और एक मौत हुई। इस दिन 81 लोग ठीक हुए और संक्रमण दर 0.09% रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14.35 लाख हो गई हैं। इनमें से 14.09 लाख स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 25,012 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74% है। 792 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 451 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में नौ और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी नहीं है। होम आइसोलेशन में 256 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 81,451 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 56,212 और रैपिड एंटीजन से 25,239 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 22 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 586 है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी