Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 35 ठिकानों पर मारे छापे

दिल्ली के शराब घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। ED ने आज गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी हैं। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 10:49:39

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 35 ठिकानों पर मारे छापे

दिल्ली के शराब घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। ED ने आज गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी हैं। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं है।

जांच एजेंसी ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के ठिकाने पर भी छापा मारा है। ये दिल्ली के जोर बाग इलाके में रहते हैं। उन पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप है।

छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे। कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे। इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है। लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है। मैंने ईमानदारी से काम किया है। 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।'
दरअसल, दिल्ली में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लेकर आई थी। इस नीति के आने के बाद दिल्ली के शराब कारोबारी ग्राहकों को डिस्काउंटेड रेट पर शराब बेच रहे थे। कई जगहों पर एक बोतल खरीदने पर दूसरी मुफ्त दी जा रही थी।

आबकारी नीति 2021-22 के चलते एक समय ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में शराब दुकानों की संख्या करीब 650 पहुंच गई थी। जांच एजेंसी ने नई शराब नीति में घोटाला होने का दावा किया था, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था।

शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी। सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका