30 अप्रैल तक दिल्ली में लगा नाईट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित

By: Pinki Tue, 06 Apr 2021 11:57:48

30 अप्रैल तक दिल्ली में लगा नाईट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित

देश की राजधानी दिल्‍ली में बढ़ते कोरोना को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने आज रात से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह नाईट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए लगाया गया है। यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी। दिल्ली में बीते 4 दिनों से 3500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

हालाकि, नाइट कर्फ्यू की सफलता को लेकर सरकारों के बीच ही अलग-अलग राय है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 15 मार्च को सभी राज्यों को पत्र लिखा था, जिसमें कहा था कि नाइट कर्फ्यू​ या फिर साप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने से कोई खास फायदा नहीं होता, लिहाजा ऐसी स्थिति में स्थनीय प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली में बढ़ता कोरोना

दिल्ली में सोमवार को 3,548 नए केस आए। 2,936 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11 हजार 96 ने जान गंवाई है। अभी 14 हजार 579 का इलाज चल रहा है। दिल्ली में संक्रमण दर 5% को पार कर गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 5% से नीचे का पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर माना जाता है, लेकिन दिल्ली में अब 5% से ज्यादा है पॉजिटिविटी रेट है। एक दिसंबर के बाद पहली बार 5% के पार हुआ पॉजिटिविटी रेट। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 5.54% रहा, 1 दिसंबर को 6.85% था। दिल्ली में रिकवरी रेट 96.22% हो गई है। दिल्ली में सोमवार को कुल 81,545 लोगों को कोरोना वैक्सीन की टीका लगा। पहली डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 70,935 रही, जिनमें से 23,266 लाभार्थी 60 साल से ऊपर के थे और 46,676 लाभार्थी साल 45 से 59 के बीच के रहे। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लाभार्थियों की संख्या 10,610 रही।

अब 24 घंटे चलेगा कोरोना टीकाकरण

दिल्ली में वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, सरकारी टीकाकरण केंद्रों में से एक तिहाई केंद्रों पर अब रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी। यानि इन सेंटर पर वैक्सीनेशन का काम 24 घंटे चलेगा। अभी तक सभी सरकारी केंद्रों पर 12 घंटे (सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक) ही टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘दिल्ली में अब आप किसी भी वक्त कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। पात्र लोग आगे आएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। दिल्ली में हम सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे।’

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com