न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 3009 संक्रमित; 7288 हुए ठीक

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर हो गई है। पिछले 24 घंटे में नए 3009 केस सामने आए हैं। 7288 मरीज डिस्चार्ज हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 May 2021 4:18:19

दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 3009 संक्रमित; 7288 हुए ठीक

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर हो गई है। पिछले 24 घंटे में नए 3009 केस सामने आए हैं। 7288 मरीज डिस्चार्ज हुए। 24 घंटे में 63,190 टेस्ट हुए। हालाकि, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता बढ़ा रहा है। इस दौरान 252 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर 5% से नीचे आ गई है। फिलहाल संक्रमण दर घटकर 4.76% पर पहुंच गई है। यह 4 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। 4 अप्रैल को संक्रमण दर 4.64% थी। रिकवरी रेट भी बढ़कर 96% के करीब पहुंच गया है। बता दे, एक अप्रैल के बाद से यह एक दिन में सबसे कम नए केस हैं। एक अप्रैल को 2790 केस आए थे।

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 35,683 है। यह 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है। 11 अप्रैल को संख्या 34,341 थी। होम आइसोलेशन में 20,673 मरीजों का इलाज चल्र रहा हैं।

ब्लैक फंगस के 197 मरीज

दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे है लेकिन बढ़ता ब्लैक फंगस चिंता बढ़ा रहा है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार सुबह बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के 197 मामले दर्ज किए गए हैं। सत्येंद्र जैन ने बताया ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सिर्फ डॉक्टरों की सलाह के बाद ही स्टेरॉयड का इस्तेमाल करें, अपने आप इसका इस्तेमाल करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस 2 कारणों से हो रहा है, पहला ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ना और दूसरा स्टेरॉयड की वजह से इम्युनिटी का कम होना। सत्येंद्र जैन के अनुसार अगर डॉक्टर ने स्टेरॉयड लेने की सलाह दी है तो ही उसका सेवन न करें, अन्यथा इसका सेवन न करें। सत्येंद्र जैन के अनुसार स्टेरॉयड की वजह से शरीर की इम्युनिटी खत्म हो जाती है।

ब्लैक फंगस के लक्ष्ण

- नाक से काला द्रव या खून की पपड़ी निकलना
- नाक का बंद होना
- सिरदर्द या आंखों में दर्द
- आंखों के आसपास सूजन आना, धूंधला दिखना, आंखे लाल होना, आंखों की रोशनी जाना, आंख खोलने और बंद करने में परेशानी महसूस करना
- चेहरा सुन्न हो जाना, चेहरे में झुरझुरी महसूस करना
- मुंह खोलने या किसी चीज को चबाने में परेशानी होना

AIIMS के दिशान निर्देशों के अनुसार ब्लैक फंगस के लक्ष्ण जांचने के लिए लगातार अपने चेहरे का निरीक्षण करते रहें और देखते रहें कि चेहरे पर कोई सूजन (खासकर नाक, आंख या गाल पर) तो नहीं है या फिर किसी भाग को छूने पर दर्द हो रहा हो। इसके अलावा अगर दांत गिर रहे हों या मुंह के अंदर सूजन तथा काला भाग दिखे तो सतर्क रहें।

ब्लैक फंगस होने पर क्या करें

- ब्लैक फंगस की जांच के बाद कुछ भी शक हो तो तुरंत ENT डॉक्टर से संपर्क करें
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार लगातार उपचार करवाएं
- ब्लड सुगर को कंट्रोल में रखने का पूसा प्रयास करें
- किसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हों तो उनकी दवाई का लगातार सेवन करते रहें
- अपने आप किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें
- अगर डाक्टर सलाह दे तो MRI या CT स्कैन करवाएं

ऐसे कोरोना मरीज जिनका शुगर कंट्रोल नहीं रहता या कैंसर का भी उपचार करा रहे हों, अन्य किसी रोग के लिए स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक दवा का ज्यादा मात्रा में सेवन कर रहे हों या फिर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हों, उन्हें ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म