न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार, केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कहा शुक्रिया

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को शुक्रिया कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 July 2020 3:19:57

दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार, केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कहा शुक्रिया

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को शुक्रिया कहा है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'केंद्र सरकार का जो फॉर्मूला था, आज 15 जुलाई तक दिल्ली में कोरोना के सवा दो लाख केस होने चाहिए थे लेकिन हकीकत में आज उसके आधे मामले हैं। 1 लाख 15 हजा केस हैं। ये दिल्ली की जनता, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की सजगता से संभव हुआ। स्थति काफी नियंत्रण में है लेकिन कोरोना कभी भी बढ़ सकता है। तैयारी जारी रखनी है। मैं इस मेहनत के लिए सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।' बता दे, दिल्‍ली में करीब 18600 कोरोना एक्टिव केस हैं। जून में जिस तरह से मामलों में बढ़ोत्‍तरी हो रही थी, उसे देखकर अनुमान था कि इस वक्‍त तक दिल्‍ली में कोरोना केस का आंकड़ा 2।15 लाख तक पहुंच सकता था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार हुआ है। अस्पतालों की हालत सुधरी है। कोविड-19 के केस अनुमान से कम हैं। सभी के सहयोग से कोरोना से मुकाबला संभव हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना है और तैयारियां जारी रखेंगे।

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार, इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए दिल्‍ली तीन सिद्धांतों पर काम किया है। पहला सिद्धांत था कि अकेले इस लड़ाई को लड़ा नही जा सकता। उन्‍होंने कहा कि आज बीजेपी, कांग्रेस सबका धन्यवाद करना चाहता हूं, उन्‍होंने हमें जो कमियां गिनाई, हमने नाराज़गी जाहिर क‍िए बगैर उन गलतियों को सुधारा है। एनएनजेपी अस्पताल में जितने नुख्स निकाले गए, उन्हें एक एक करके ठीक किया गया। दूसरा सिद्धांत था कि बुराई और गलती बताने वालों से नाराज़ नही हुए। तीसरे सिद्धांत के तहत, हम कभी हार नही माने। अब हमारे दिल्‍ली मॉडल की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर दी है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में अब कोरोना स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली में कोरोना वायरस ने में केंद्र सरकार बीजेपी कांग्रेस सभी ने हमारा साथ दिया, जिसके लिए मैं सबका शुक्रिया करता हूं।

केजरीवाल ने कहा, 'केंद्र सरकार ने हमारी मदद की। दिल्ली में सबसे पहले एंटीजन टेस्ट हुए। उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण बात है होम आइसोलेशन। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली मॉडल की तारीफ की है।'

केजरीवाल ने बताया, 'दिल्ली में होम आइसोलेशन के दौरान सरकार ने बेहतर सुविधा दी हैं। मेडिकल टीम मरीज को फोन करती है। मरीजों को ऑक्सीमीटर मुहैया कराया गया है और समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले लोगों को डर था कि पॉजिटिव आये तो कहीं क्वारंटाइन सेंटर में नही भेज दिया जाएगा। होम आइसोलेशन की वजह से लोग बिना डरे टेस्ट करवाने के लिए सामने आए हैं।'

केजरीवाल ने बताया, 'जिन मरीजों को ऑ‍क्‍सीजन की जरूरत होती है, उन्‍हें पास एम्बुलेंस आधे घंटे में पहुंचती है। अस्पताल में पहुंचने के बाद एम्बुलेंस मरीज को होल्डिंग एरिया में ले जाती है, जहां ऑक्सीजन उपलब्‍ध कराई जाती है। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के अनुसार, प्लाज़्मा थेरेपी के अच्छे रिजल्ट आये हैं और प्लाज़्मा बैंक से काफी मदद मिल रही है।'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'एक जून को दिल्ली में 4100 बेड थे। आज 15000 बेड हैं। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी पहली बार शुरू की गई। प्लाज्मा सबकी जान तो नहीं बचाता पर कई लोगों की जान बचता है। दिल्ली में मौत के आंकड़े काफी काम हो गए हैं। पहले 100 से अधिक मौतें होती थीं। आज 30 -35 मौतें हो रही हैं। ये भी कम करेंगे। हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है। अब आधे घंटे में एम्बुलेंस पहुंचती हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’