Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs DC : इन 4 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें, दिखेगा मजेदार खेल

यह मैच काफी रोमांच से भरा रहने वाला हैं जिसमें कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 7:08:26

CSK vs DC : इन 4 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें, दिखेगा मजेदार खेल

आज आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेला जा रहा हैं। यह मैच कप्तान एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा हैं। आज होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक होगा। यह मैच काफी रोमांच से भरा रहने वाला हैं जिसमें कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी रहेगी। तो आइये जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।
एमएस धोनी

चेन्नई के कप्तान धोनी के लिए पिछला आईपीएल एक बुरे सपने जैसा था। पिछले साल धोनी और उनकी टीम के खराब प्रदर्शन पर काफी लोगों ने सवाल उठाए थे। पिछले साल आईपीएल में धोनी ने 116.27 के स्ट्राइक रेट से केवल 200 रन ही बनाए थे। इस साल आईपीएल में माही नए जोश के साथ मैदान में उतरेंगे। वहीं उनके फैन्स भी अपने कप्तान को पुराने अंदाज में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शिखर धवन

बीता सीजन गब्बर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। जहां एक तरफ उन्होंने पिछले सीजन के शुरुआती छह मुकाबलों में 122.22 की स्ट्राइक रेट से केवल 132 रन ही बनाए थे। रन के लिए तरसता यह खब्बू बल्लेबाज आखिरी 11 मुकाबलों में जमकर गरजा। गियर शिफ्ट करते हुए 11 मुकाबलों में 152.35 की स्ट्राइक रेट से 486 रन पीट दिए। यह धवन का ही कमाल था कि उनकी टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना पाई। यूएई में खेले गए इस 13वें सीजन में उन्होंने कुल 618 रन बनाए थे, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल थे। इस साल भी दिल्ली को अपने इस अनुभवी ओपनर से आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी। सुरेश रैना

यूं ही नहीं बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है। रैना का नाम आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। रैना का आईपीएल में 137.14 का स्ट्राइक रेट और 33.34 का औसत है। बीते सीजन वह निजी कारणों की वजह से आईपीएल नहीं खेल पाए थे। इस साल रैना एक बार फिर यैलो जर्सी में नजर आएंगे। चिन्ना थाला चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे।

ऋषभ पंत

श्रेयस अय्यर के न होने पर दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत पर अब दोहरी जिम्मेदारी होगी। पिछला आईपीएल ऋषभ के लिए कुछ खास नहीं था। वहीं टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 4-5 महीनों में पंत का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस साल आईपीएल में ऋषभ अपनी दोनों जिम्मेदारीयों को बखूबी निभाकर दिल्ली की टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका