He's here 💙
दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा गया, 'पेस सुपरस्टार अब क्वारंटीन से बाहर आ चुके हैं। एनरिच नोर्त्जे की दोबारा जांच हुई और उनकी तीन बार नेगेटिव रिपोर्ट आई और अब वह टीम बबल का हिस्सा हैं। हम उनके एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
Our 🇿🇦 pace superstar is now out of quarantine. After a false positive result for COVID-19, Anrich Nortje tested negative thrice, and is now part of our team bubble.
We can't wait to see him in action 🔥#YehHaiNayiDilli #IPL202
उधर नोर्त्जे ने एक वीडियो साझा कर लिखा, 'कमरे से बाहर आना और नाश्ते पर सभी को देखना अच्छा है। आज ट्रेनिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।' दरअसल दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद नोर्त्जे अनिवार्य क्वारंटीन में थे और पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन क्वारंटीन के दौरान ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और वह दूसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए। हालांकि उनकी तीसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।













