न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटी काशी में महाशिवरात्रि पर मनाया जाएगा दीपोत्सव, बंद रहेंगी मीट मछली की दुकानें

महाशिवरात्रि पर इस बार मीट की दुकानें बंद रहेंगी। हेरिटेज नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 6:51:53

छोटी काशी में महाशिवरात्रि पर मनाया जाएगा दीपोत्सव, बंद रहेंगी मीट मछली की दुकानें

जयपुर। महाशिवरात्रि पर इस बार मीट की दुकानें बंद रहेंगी। हेरिटेज नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। साथ ही शहर भर के शिवालयों के बाहर विशेष साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस बार मंदिरों में गोबर से बने दीपक वितरित करा कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

छोटी काशी बुधवार को हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठेगी। यहां छोटे- बड़े तमाम शिवालियों में भक्त अपने भगवान को रिझाने के लिए पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार करीब डेढ़ सौ साल बाद विशेष संयोग भी बना रहा है। जिस तरह 1873 में महाशिवरात्रि पर्व पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में रहे थे।

ठीक उसी तरह के अद्भुत संयोग इस बार भी बन रहे हैं। ऐसे में बुधवार को जयपुर में व्रत, जलाभिषेक, महामृत्युंजय जाप और धार्मिक आयोजनों का दौर चलेगा। जयपुर के सभी प्रमुख शिवालयों ताड़केश्वर महादेव, झारखंड महादेव, अंबिकेश्वर, रोजगारेश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव और जागेश्वर महादेव सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं इस बार भक्त प्रयागराज से लाए जल को भी भगवान भोलेनाथ को अर्पित करेंगे।

बंद रहेंगी मीट और मछली की दुकानें

आस्था के इस ज्वार के बीच किसी तरह का विघ्न न आए और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन भी तत्पर नजर आ रहा है। यहां प्रमुख शिवालयों के बाहर बैरिकेडिंग करते हुए श्रद्धालुओं को अपने भगवान के दर्शन करने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव की ओर से क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मनाया जाएगा दीपोत्सव

ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने भी क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी शिवालयों में भक्तों को दीपोत्सव मनाने के लिए दीपक भी वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमुख शिव मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई, रंगोली की व्यवस्था, प्रमुख शिव मंदिरों में अस्थाई लाइट व्यवस्था, समुचित प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बंद रोड लाइटों को तुरंत ठीक करवाने और आवश्यकतानुसार नई लाइटें लगवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंदिरों के आवागमन मार्गों पर आवश्यक मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी