Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में घटता कोरोना संक्रमण; दिल्ली, यूपी समेत ये राज्य 1 जून से होंगे Unlock

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में कई राज्य अब कोरोना की सख्त पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:57:43

देश में घटता कोरोना संक्रमण; दिल्ली, यूपी समेत ये राज्य 1 जून से होंगे Unlock

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में कई राज्य अब कोरोना की सख्त पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों ने संकेत दिया है कि वे 1 जून से लॉकडाउन में छूट दे सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन को जून के पहले हफ्ते तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते है कि किन-किन राज्यों 1 जून से छूट मिलने वाली है...
दिल्ली में 31 मई से मिलने लगेगी छूट

दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया 31 मई से शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि कोविड-19 के केस में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक' की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली में 20 अप्रैल को पहली बार लॉकडाउन लगा था। इसके बाद कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए हफ्ते दर हफ्ते इसे आगे बढ़ाया गया।

मध्य प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोरोना फिर से नहीं फैले। मध्यप्रदेश ने राज्य के सभी 52 जिलों में 31 मई तक अलग-अलग समय के लिए कोरोना कर्फ्यू को फिलहाल बढ़ाया है। शुक्रवार देर शाम अनलॉक से जुड़ी मंत्री समूह की सिफारिशें को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पेश किया गया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बताया कि भोपाल और इंदौर 40 दिन से ज्यादा समय से बंद है, इसलिए यहां भी थोड़ी राहत देनी चाहिए। बैठक में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में ढील देकर लोगों को राहत दी जा सकती है। भोपाल और इंदौर में यह दर फिलहाल 5% से ज्यादा है। ऐसे में यहां ज्यादा छूट नहीं देने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्री समूह की सिफारिशों पर एक गाइडलाइन तैयार करने के लिए कहा। इसके आधार पर जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय लें, ताकि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सके। सरकार अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार देर शाम तक जिलों को भेज देगी। यह गाइडलाइन 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जून के बाद फिर से समीक्षा कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। महाराष्ट्र में की जाएगी लॉकडाउन में कमी

महाराष्ट्र ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से शुरू हुआ था जो फिलहाल 1 जून तक प्रभावी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जिन 21 जिलों में 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं, वहां पाबंदियां नहीं हटेंगी लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि जहां मामले कम हो रहे हैं, वहां अगले कुछ दिनों में पाबंदियों में कमी को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।

यूपी में 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत

यूपी में फिलहाल 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून से इसमें ज्यादा ढील दिए जाने के संकेत हैं। अभी रोडवेज बसों के दूसरे राज्यों जाने पर रोक है। साप्ताहिक बाजार बंद हैं। बाजारों में ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी।

बिहार में लॉकडाउन में ढील के संकेत

बिहार में भी 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत दिए गए हैं। 1 जून से ढील देने के संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं।

झारखंड में 1 जून को अनलॉक पर फैसला

झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। यहां 3 जून तक लॉकडाउन लगा है, लेकिन 1 जून को सीएम हेमंत सोरेन अनलॉक पर फैसला ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका