Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनांदगांव : जिले में पहली बार मिली किसी को मौत की सजा, मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

राजनांदगांव जिले की पोक्सो कोर्ट ने एक साल तक चली सुनवाई के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोपी को मौत की सजा सुनाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 8:40:50

राजनांदगांव : जिले में पहली बार मिली किसी को मौत की सजा, मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पोक्सो कोर्ट ने एक साल तक चली सुनवाई के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोपी को मौत की सजा सुनाई हैं। इस जिले में यह पहली बार हैं जब किसी को मौत की सजा सुनाई गई हैं। पोक्सो कोर्ट के जज शैलेश शर्मा ने आरोपी को फांसी की सजा दी थी। 120 पन्नों के फैसले में शर्मा ने कहा जब एक बच्चे के साथ दुष्कर्म होता है, तो उसकी आत्मा की हत्या कर दी जाती है और जब उसे शारीरिक रूप से मार दिया जाता है, तो यह आत्मा का कंपा देती है।
दरअसल, राजनांदगांव के कोतवाली क्षेत्र स्थित कांकेतरा गांव में 22 अगस्त 2020 को एक साढ़े तीन साल की बच्ची लापता हो गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पूछताछ में पता चला कि घर से करीब 100 मीटर दूर रहने वाले शेखर कोर्राम को उसके साथ देखा गया है। इस पर पुलिस ने देर शाम संदिग्ध मानकर शेखर के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां खटिया और दीवार के बीच मासूम बच्ची का शव पाया गया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर तकिया से उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची के शव को उसने खाट के नीचे धकेल दिया और बाद में अनजान बनकर उसके माता-पिता के साथ मिलकर उसको तलाश किया। फास्ट ट्रैक एडीजे कोर्ट ने एक साल तक चली सुनवाई के बाद सोमवार को शेखर कोर्राम को मौत की सजा सुनाई गई। पोक्सो के लिए विशेष सरकारी अभियोजक, परवेज अख्तर ने कहा कि यह पहली बार है कि राजनांदगांव की एक पोक्सो अदालत में दुष्कर्म के आरोपी को मौत की सजा दी गई है। वकील ने कहा कि हमने आरोपी शेखर कोरम के डीएनए नमूने के फोरेंसिक लैब परीक्षण की मांग की थी, जिसका मिलान और सत्यापन किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology