न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : गड्‌ढे में टायर जाते ही पलटा ट्रेलर, दबने से गई तीन व्यापारी दोस्तों की जान

शुक्रवार देर रात भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां गड्‌ढे में टायर जाते ही एक ट्रेलर पलट गया जिसके नीचे दबने से बाइक सवार तीन व्यापारी दोस्तों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 9:59:16

भरतपुर : गड्‌ढे में टायर जाते ही पलटा ट्रेलर, दबने से गई तीन व्यापारी दोस्तों की जान

शुक्रवार देर रात भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां गड्‌ढे में टायर जाते ही एक ट्रेलर पलट गया जिसके नीचे दबने से बाइक सवार तीन व्यापारी दोस्तों की जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद पास के आर्मी कैंट से जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीमेंट के कट्‌टों को हटाकर दबे युवकों को बाहर निकाला। तीनों लोग दो बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। फिलहाल तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ट्रेलर ड्राइवर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सेवर थाना इलाके के गोलपुरा रोड की साइड की तरफ की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। एक ही साइड से आने और जाने वाले वाहन निकल रहे हैं। इसको लेकर वहां कोई ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई है। देर रात एक सीमेंट का ट्रेलर जयपुर की तरफ से आ रहा था जो कि गोलपुरा रोड से होते हुए मथुरा की तरफ जा रहा था। सड़क निर्माण कार्य के चलते ट्रेलर निकल रहा था। रोड पर काफी गड्ढे हैं। इतने में ट्रेलर का पहिया एक गड्ढे में आ गया। इससे ट्रेलर पलट गया। इसमें तीन राहगीर चपेट में आ गए और तीनों की मौत हो गई। मृतक में बॉबी सुभाष नगर निवासी, सोनू ठाकुर राधा नगर निवासी और पुष्पेंद्र गांव लुधावई निवासी हैं। तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं। जो कि साथ में व्यापार करते थे। ट्रेलर चालक घायल है, जिसका इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल