न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को उनके ही आश्रम में दी जाएगी समाधि, CM योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य श्रद्धेय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल हिंदू समाज को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 9:16:01

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को उनके ही आश्रम में दी जाएगी समाधि, CM योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की उम्र में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में निधन हो गया। शंकराचार्य स्वरूपानंद ने शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब अपने आश्रम में अंतिम सांस ली। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण पिछले दिनों जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और कहा कि उनका निधन संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य श्रद्धेय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल हिंदू समाज को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'

निधन से देश में शोक की लहर

बता दें कि स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले में जबलपुर के पास दिघोरी गांव में ब्राह्मण परिवार में 2 सितंबर 1924 में हुआ था। उनके माता-पिता ने इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था। महज 9 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ धर्म की यात्रा शुरू कर दी थी। इस दौरान वो उत्तर प्रदेश के काशी भी पहुंचे और यहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज से वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली। साल 1942 के इस दौर में वो महज 19 साल की उम्र में क्रांतिकारी साधु के रुप में प्रसिद्ध हुए थे। क्योंकि उस समय देश में अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई चल रही थी। जब साल 1942 में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया गया तो स्वामी जी भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। वे जेल में भी रहे। स्वरूपानंद सरस्वती द्वारका और ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य थे। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती करोड़ों सनातन हिन्दुओं की आस्था के ज्योति स्तंभ थे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती दो मठों (द्वारका एवं ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप