न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : देर रात हादसे में गई बाइक सवार तीन लोगों की जान, सुबह टहलने निकले लोगों को मिली लाशें

देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क किनारे पड़ी हुई मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 5:35:02

बांसवाड़ा : देर रात हादसे में गई बाइक सवार तीन लोगों की जान, सुबह टहलने निकले लोगों को मिली लाशें

बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क किनारे पड़ी हुई मिली। इसका खुलासा तब हुआ जब लोग सुबह टहलने के लिए निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल तीनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास के गांवों में युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही सड़क के आसपास लगे CCTV की मदद से भी अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना हाइवे नंबर 113 पर दाहोद में स्थित सर्वोदय कॉलेज के पास की है। जहां सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ लोगों ने तीन युवकों की लाश सड़क किनारे पड़ी देखी। पास ही एक बाइक पड़ी थी दो क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीनों के शव भी क्षत-विक्षत हालत में मौके पर पड़े थे। इसकी सूचना सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि तीनों एक बाइक पर सवार थे। इन्हें देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रात को अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे की खबर नहीं मिली। वहीं, तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव

अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत