न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा फिर हुआ शर्मसार, 8वीं क्लास की छात्रा 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण के बाद गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

राजस्थान के दौसा में 8वीं क्लास की छात्रा को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। 13 साल की बच्ची के साथ यह घटना तब हुई जब वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी। घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 2:37:49

दौसा फिर हुआ शर्मसार, 8वीं क्लास की छात्रा 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण के बाद गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

दौसा। राजस्थान के दौसा में 8वीं क्लास की छात्रा को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। 13 साल की बच्ची के साथ यह घटना तब हुई जब वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी। घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 9 दिसम्बर को दौसा जिले में शादी समारोह में परिजनों के साथ शामिल होने आई 6 वर्ष की मासूम के साथ होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

असिस्टेंट पुलिस सुपरिंटेंडेंट रामचंद्र सिंह नेहरा ने कहा, 'लालसोट कस्बे का मंडवारी थाना क्षेत्रमें घटना हुई जब दो आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया। बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उन्होंने इसे मलरना डूंगर में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। रविवार रात दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।'

पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह बच्ची स्कूल में अपनी 8वीं क्लास की परीक्षा देने के लिए जा रही थी। रास्ते में बाइक पर आए दो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को स्कूल से 30 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। अगली सुबह वे बच्ची को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ गए। स्थानीय लोगों ने बच्ची को देखने के बाद शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी।

नेहरा ने कहा, 'स्थानीय पुलिस ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया और दौसा पुलिस से भी बात की। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि एक आरोपी सुरेश मीणा (22) को वह जानती थी। वह एक अन्य आरोपी के साथ बाइक से आया और उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। बाद में उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।' पुलिस ने कहा कि बच्ची के माता-पिता ने बताया कि स्कूल से वापस नहीं लौटने पर वे दिनभर तलाश करते रहे। उन्होंने कहा, 'पीड़िता के बयान के आधार पर मंडवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जहां से उसे अगवा किया गया था।' आईपीसी की धारा 363, 376, 376 डी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेहरा ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है और आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट