न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में दलीप ताहिल को हुई 2 महीने की जेल

65 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर अभिनेता दलीप ताहिल के करीब पांच साल पुराने ड्रंक ड्राइविंग केस में शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। दलीप ताहिल को ड्रंक ड्राइविंग केस में 2 महीने के जेल की सजा सुनाई गई है। ये पूरा मामला साल 2018 का है, जब दलीप ताहिल ने नशे में धुत होकर एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 1:09:52

नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में दलीप ताहिल को हुई 2 महीने की जेल

मुम्बई। 65 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर अभिनेता दलीप ताहिल के करीब पांच साल पुराने ड्रंक ड्राइविंग केस में शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। दलीप ताहिल को ड्रंक ड्राइविंग केस में 2 महीने के जेल की सजा सुनाई गई है। ये पूरा मामला साल 2018 का है, जब दलीप ताहिल ने नशे में धुत होकर एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई थी।

डॉक्टर की रिपोर्ट पर हुआ फैसला

डॉक्टर की रिपोर्ट पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उस डॉक्टर के सबूतों पर भरोसा करते हुए जिसने शराब की गंध पाई थी, एक्टर सही से चल नहीं पा रहे थे, पुतलियां फैली हुई थीं और सही से बोलचाल नहीं पा रहे थे, मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभिनेता दलीप ताहिल को दोषी ठहराया और दो महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला 5 साल पुराना, 2018 का है। उस वक्त अभिनेता दलीप ताहिल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर नशे में गाड़ी चलाने और कार से एक ऑटो को टक्कर मारने का आरोप था। हादसे में ऑटो में सवार युवती घायल हुई थी। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। लेकिन केस जारी था। ऐसे में अब इस केस का फैसला आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो को टक्कर मारने के बाद दलीप मौके से फरार हो गए थे।

नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार

दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि उस वक्त मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने कहा था कि दलीप ताहिल ने ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल देने से इंकार कर दिया था। वहीं पुलिस ने घटना में घायल हुए तीनों लोगों का मेडिकल करवाया था। इसके बाद दलीप के खिलाफ नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया और बाद में उनको जमानत पर रिहा किया गया था। गौरतलब है कि दलीप ताहिल 'बाजीगर, 'राजा', 'इश्क', 'रा.वन', 'कहो ना प्यार है' और 'सोल्जर' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज