न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : शातिरों ने बैंक से ही कर डाली साइबर ठगी, कंपनी का लेटरहैड-साइन चुरा खातों में डलवाए 49 लाख

एक मामला सामने आया हैं राजधानी जयपुर से जहां सायबर ठगों ने जयपुर की एक नामी मोटर्स कंपनी के नाम की ई-मेल आईडी बनाई और कहीं से कंपनी का लेटर हैड व अधिकृत साइन चुराकर बैंक के पास ई-मेल भेजा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 11:36:37

जयपुर : शातिरों ने बैंक से ही कर डाली साइबर ठगी, कंपनी का लेटरहैड-साइन चुरा खातों में डलवाए 49 लाख

आमजन साइबर ठगी से परेशान हैं जहां शातिर खातों से रूपये निकाल रहे हैं। लेकिन जब बैंक से ही धोखाधड़ी हो जाए तो। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं राजधानी जयपुर से जहां सायबर ठगों ने जयपुर की एक नामी मोटर्स कंपनी के नाम की ई-मेल आईडी बनाई और कहीं से कंपनी का लेटर हैड व अधिकृत साइन चुराकर बैंक के पास ई-मेल भेजा। फिर मेडिकल एमरजेंसी बताते हुए 49.24 लाख रुपए की ठगी कर ली। गनीमत यह रही कि समय रहते बैंक प्रबंधन ने पुलिस को 155260 नम्बर पर सूचना दी, जिससे 28.18 लाख रुपए होल्ड करवाकर बचा लिए गए। बाकी पैसों की रिकवरी और मामले की जांच के लिए कमिश्नरेट के विशेष अपराध एवं सायबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा का कहना है कि बदमाश ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लोगों और कंपनियों को हमेशा सचेत रहना होगा। ई-मेल आईडी के पासवर्ड स्ट्रांग रखें।

बदमाशों ने 9 अक्टूबर को कमल एंड कंपनी के नाम से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया संसारचन्द्र रोड को दो ई-मेल भेजी। इनमें बताया कि सुनील कुमार गाजियाबाद के खाते में 890728, नितिन कोरी सागर-एमपी के खाते में 949419, सानिया सिद्दीकी गुलाबगंज-बिहार के खाते में 965000, अंजना प्रवीण गुलाबगंज-बिहार में 894736, प्रति कटवार तमुखी राज-यूपी में 750000 व नीरज के खाते में 475000 रुपए आरटीजीएस करने हैं। चैक नहीं हैं और मेडिकल एमरजेंसी है इसलिए पैसे जल्दी ट्रांसफर करने हैं। बैंक कर्मचारी ने विश्वास कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। क्योंकि ई-मेल में कंपनी का लेटर हैड व ऑथराइज्ड साइन थे।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने कंपनी से मिलती-जुलती फर्जी ई-मेल आईडी बनाई। लैटर हैड व अधिकृत साइन चुराकर बैंक को ई-मेल भेजा। डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद ने बताया कि बैंक के एजीएम सोनम नैय्यर ने विशेष अपराध एवं सायबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ सतपाल यादव के नेतृत्व में जांच चल रही है। जिन खातों में पैसे गए, उन्हें खंगाला जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट