न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आटा चक्की में दौड़ा करंट, 4 की मौत, 2 बच्चे शामिल

बाड़मेर में आटा चक्की से करंट लगने के कारण विवाहिता और उसके पिता के साथ दो बच्चों की मौत हो गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। डिस्कॉम को फोन कर लाइट बंद करवाई। इसके बाद चारों को अलग किया गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 1:39:36

आटा चक्की में दौड़ा करंट, 4 की मौत, 2 बच्चे शामिल

बाड़मेर। बाड़मेर में आटा चक्की से करंट लगने के कारण विवाहिता और उसके पिता के साथ दो बच्चों की मौत हो गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। डिस्कॉम को फोन कर लाइट बंद करवाई। इसके बाद चारों को अलग किया गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

घटना बाड़मेर जिले के शिव आरंग ग्राम पंचायत के रामदेवपुरा गांव की है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को शिव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, रामदेवपुरा गांव में अर्जुन सिंह अपने पिता भगुसिंह, पत्नी छेलू कंवर (23) व दो बेटों ढाई साल का जस्सू और 1 साल के प्रताप के साथ रहता था। दो दिन पहले ही अर्जुन सिंह ने अपने ससुर हठे सिंह (55) को गडरारोड से बुलाया था। पत्नी, बच्चों और पिता की देखरेख के लिए छोड़कर गया था। अर्जुन सिंह रिश्तेदार को दिखाने के लिए दिल्ली एम्स गया हुआ था।

शुक्रवार रात को करीब 9:30 बजे महिला आटा चक्की पर अनाज पीस रही थी। इस दौरान अचानक करंट दौड़ गया और छेलू कंवर करंट की चपेट में आ गई। पास में ही बैठे 2 बेटे भी करंट की चपेट में आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर हठे सिंह बचाने के लिए आया तो उसे भी बिजली का करंट लगा।

इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अर्जुनसिंह के पिता 10 साल से लकवा ग्रस्त हैं। वह बाहर वाले रूम में सो रहे थे। घर पर पांच ही लोग थे। चारों 60 फीसदी जल गए।

मृतका का पति दिल्ली एम्स में साले का इलाज करवाने गया था

मृतका छेलू कंवर का पति अर्जुन सिंह अपने साले का इलाज करवाने के लिए दिल्ली एम्स गया हुआ था। ससुर को घर पर पिता व पत्नी और बेटों की देखरेख के लिए घर पर बुलाया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि अर्जुन सिंह गांव में ही खेती का काम करता है।

हर पहलू से कर रहे जांच: एडीएम

एडीएम अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया- फिलहाल करंट की चपेट में आने से 4 की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। शनिवार को सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। एक दूसरे को बचाते हुए अर्जुन सिंह के दो बच्चे, पत्नी और ससुर की मौत हुई है।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ा

जानकारी के मुताबिक मृतका के घर से करीब 50 मीटर दूर रेंवत सिंह का घर है। चिल्लाने की आवाज और आग देखकर उसने सबसे पहले डिस्कॉम को फोन करके लाइट को बंद करवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट