न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओलम्पिक 2028 में हुई क्रिकेट की एंट्री, टी-20 के फार्मेट में होंगे मैच

अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। क्रिकेट के लिए ये एक मील के पत्थर जैसा है, क्योंकि ओलंपिक में क्रिकेट होगा इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 6:54:32

ओलम्पिक 2028 में हुई क्रिकेट की एंट्री, टी-20 के फार्मेट में होंगे मैच

मुम्बई। जब भी दुनिया के लोकप्रिय खेल पर चर्चा होती है तो सबसे पहला नाम फुटबॉल का आता है। ये खेल दुनिया के लगभग हर देश में खेला जाता है। यही वजह है कि जब भी फुटबॉल विश्व कप का आयोजन होता है तो मैच के दौरान सड़कें सूनी हो जाती हैं। लेकिन अब फुटबॉल को लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसका ताजा उदाहरण अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा लिया ताजा फैसला है।

ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट

अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। क्रिकेट के लिए ये एक मील के पत्थर जैसा है, क्योंकि ओलंपिक में क्रिकेट होगा इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा संभवत: अगले सप्ताह कर दी जाएगी। बता दें कि 2028 ओलंपिक अमेरिका के लांस एंजिल्स में होने वाला है। इसके साथ ही जानकारी के अनुसार समय सीमा को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक में क्रिकेट के मुकाबले 20 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

क्रिकेट के अतिरिक्त इन खेलों को किया शामिल

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने खेल कार्यक्रम में क्रिकेट सहित पांच अतिरिक्त खेलों को शामिल करने के लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आईओसी कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने स्क्वैश, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल और लैक्रोस (सिक्स-ए-साइड) को शामिल करने के लॉस एंजेलिस के प्रस्ताव को एक पैकेज के रूप में स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए आईओसी सत्र के समक्ष रखा जाएगा।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि पांच खेल संयुक्त राज्य अमेरिका की खेल संस्कृति के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं और इसलिए उन्हें शामिल करने के लिए आईओसी ईबी द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

थॉमस बाक ने यह भी कहा कि क्रिकेट को शामिल करना संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए अच्छा है और उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले डलास में एक बहुत ही सफल टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट, विशेष रूप से टी20 संस्करण की लोकप्रियता न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रही है और वह ओलंपिक खेलों में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस ने आगे कहा, "ओलंपिक खेलों में क्रिकेट का होना लॉस एंजेलिस और ओलंपिक आंदोलन के लिए एक बहुत ही आकर्षक संभावना है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज