Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेकाबू कोरोना ने महाराष्ट्र में आज 15 हजार से ज्यादा लोगों को किया संक्रमित, मुंबई में भी मिले रिकॉर्ड मरीज

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,817 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 56 मरीजों की मौत भी हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 10:37:58

बेकाबू कोरोना ने महाराष्ट्र में आज 15 हजार से ज्यादा लोगों को किया संक्रमित, मुंबई में भी मिले रिकॉर्ड मरीज

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,817 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 56 मरीजों की मौत भी हो गई। मुंबई में एक महीने के बाद 1600 से ज्‍यादा महामारी के नए मामले सामने आए हैं। यहां पर पिछले 24 घंटे में 1,646 नए केस सामने आए हैं। बता दें कि 10 मार्च को मुंबई में रोजाना आने वाले कोरोना केस ने 1500 का आंकड़ा पार किया था। उस दिन 1539 नए केस सामने आए थे। जबकि गुरुवार को थोड़ी गिरावट के साथ 1508 केस सामने आए। आज फिर आंकड़ों में उछाल देखने को मिला।
महाराष्‍ट्र देश का सबसे ज्‍यादा कोरोना प्रभावित राज्‍य है। यहां पर बुधवार तक कोरोना के 2,252,057 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 52,610 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले हफ्ते देश में कुल 128,599 कोरोना केस आए थे। जिसमें से आधे से अधिक (57%) केस महाराष्‍ट्र में दर्ज किए गए थे।

पुणे में आज से 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, अकोला में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पुणे शहर में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए शुक्रवार को डिप्टी CM अजीत पवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद कलेक्टर सौरव राव ने कर्फ्यू की गाइडलाइन जारी की। पुणे में जरूरी सेवाएं कर्फ्यू से अलग रहेंगी

- रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। कर्फ्यू का जरूरी सेवाओं पर असर नहीं होगा।
- नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को आने-जाने की मंजूरी लेनी होगी।
- बाजार, होटल, मॉल और सिनेमा हॉल रात 10 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। रात 11 बजे तक शहर में ऑनलाइन डिलिवरी हो सकेगी।
- होटल और रेस्तरां को कुल सीटों और उनमें से कितनी खाली रखी जा रही हैं इसका बोर्ड लगाना होगा।
- सिनेमा हॉल को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें रात 10 बजे तक बंद करना होगा।
- सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल पर एक बार में पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं होने चाहिए।
- MPSC और UPSC कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।
- शहर के गार्डन शाम होते ही बंद हो जाएंगे। शादी और अंतिम संस्कार के लिए 50 लोगों की अनुमति दी गई है।
- स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है।
- इन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार की ओर से महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में एक बार फिर जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वह हमें लॉकडाउन की ओर ले जा रहे हैं। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में एक बड़ी संख्‍या है जिसे कोरोना का खतरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका