न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों को ‘फॉर्मूला’ दे केंद्र: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अगली लहर आने से पहले सभी को टीका लगाने के लिए टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 2:37:58

 टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों को ‘फॉर्मूला’ दे केंद्र: केजरीवाल

दिल्ली में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस बीच खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि देश में टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोविड-19 रोधी टीके का निर्माण कर रही दो कंपनियों का ‘फॉर्मूला’ दूसरी कंपनियों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीका बनाने वाली मूल दो कम्पनियों को उनका ‘फॉर्मूला’ दूसरी कम्पनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए ‘रॉयल्टी’ दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की अगली लहर आने से पहले सभी को टीका लगाने के लिए टीके का निर्माण बढ़ाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने कहा है कि हम वैक्सीन की रोज सवा लाख डोज लगा रहे हैं। हम जल्दी रोज 3 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य आने वाले तीन महीने में सभी दिल्ली वालों को वैक्सीन लगाना है, लेकिन वैक्सीन की कमी की समस्या आ रही है। इसलिए केंद्र से अनुरोध है कि वैक्सीन का प्रोडक्शन युद्धस्तर पर शुरू करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिन स्कूलों में वैक्सीन लग रही है वहां लोग खुश हैं। उनकी मानें तो दिल्ली में अब कुछ दिन की ही वैक्सीन बची है। ये समस्या देशव्यापी है। ऐसे तो पूरे देश में वैक्सीन की कमी है। पर कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन का काम तो अभी शुरू भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अभी दो कंपनियां ही वैक्सीन बना रही हैं। जबिक वैक्सीन का उत्पादन युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए। ऐसे में देश के हर नागरिक को वैक्सीन लगाने की राष्ट्रीय योजना बनाई जाए।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहली लहर में पीपीई किट की कितनी कमी थी। लेकिन अब हम बना रहे है। हमारे पास सबसे बड़ी फार्मा कंपनियां हैं, सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक हैं। हम वैक्सीन बना सकते हैं। रॉयल्टी के तौर पर एक अंश उन कंपनियों को दे सकते हैं, जिन्होंने मूल फॉर्मूला बनाया है।

दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से कोरोना के ताजा मामलों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,651 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 319 लोगों की मौत हुई है।

सोमवार को 28 दिनों के बाद 13,000 से कम सामने आए हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि दिल्ली में 25 दिनों के बाद पॉजिटिविटी रेट 20% से नीचे आया है। आखिरी बार 14 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 15.92% था, जोकि अगले दिन 15 अप्रैल को बढ़कर 20.22% से ऊपर निकल गया था। दिल्ली में फ़िलहाल 85 हजार 258 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 13306 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 12.31 लाख पर पहुंच गई है। वहीं, अभी तक कोविड के 13.36 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 19 हजार 663 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 54256 है। दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है।

राजधानी में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। बीते दिन जारी लॉकडाउन को 17 मई सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करके कहा कि इस दौरान कोविड के प्रसार को रोकने के लिए मेट्रो ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी और सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोह पर भी रोक रहेगी। अब विवाह केवल घर या अदालत में ही हो सकेंगे और इसमें 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म