न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : दुकान का बाहर से शटर बंद और अंदर मिले 25 से ज्यादा ग्राहक, की 10 दुकानें सील

शहर के पावटा क्षेत्र में गुरुवार को एक दुकान पर निगम की टीम ने छापा मारा। दुकान के अंदर 25 से अधिक ग्राहकों को देख टीम भी हैरान रह गई। सभी को बाहर निकाल दुकान को सील किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 3:55:15

जोधपुर : दुकान का बाहर से शटर बंद और अंदर मिले 25 से ज्यादा ग्राहक, की 10 दुकानें सील

कोरोना का बढ़ता प्रभाव सख्ती करने पर मजबूर कर रहा हैं। प्रशासन सख्ती बरत रहा हैं लेकिन बेपरवाह लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में कोरोना के चलते बाजारों को बंद रखा गया हैं, लेकिन कई दुकानें अवैध रूप से ग्राहकों को सामान बेचते हुए मिले। शटर बंद कर अंदर ग्राहकों को बैठाकर दुकानदारी चल रही है। शहर के पावटा क्षेत्र में गुरुवार को एक दुकान पर निगम की टीम ने छापा मारा। दुकान के अंदर 25 से अधिक ग्राहकों को देख टीम भी हैरान रह गई। सभी को बाहर निकाल दुकान को सील किया गया। बाद में इसी तर्ज पर की गई जांच के दौरान कई दुकानों में शटर बंद होने के बावजूद अंदर ग्राहक बैठे मिले। इसी तरह एक रेस्टोरेंट में चल रही शराब पार्टी के दौरान भी छापा मारा। घोड़ा घाटी स्थित एक रेस्टोरेंट में जेट टीम पहुंची तो अंदर 20 युवक शराब पार्टी करते मिले। रेस्टोरेंट को सील किया गया। सभी 20 लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूला गया।

गुरुवार सुबह-सुबह 10 दुकानों को सीज किया गया। इनमें से आधी में शटर बंद कर धड़ल्ले से सामान की बिक्री हो रही थी। पावटा में खेतसिंहजी के बंगले के निकट सुबह निगम टीम को भनक मिली कि कपड़े की एक बड़ी दुकान में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। निगम की टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली, लेकिन अंदर लोगों की आवाजें आ रही थी। इस पर टीम ने शटर ऊंचा किया तो नजारा देख चौंक उठे। अंदर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष खरीदारी कर रहे थे। किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। टीम को देख सभी हड़बड़ा गए और मास्क लगाने का प्रयास करने लगे। बाद में सभी को बाहर निकाल दुकान को सील कर दिया गया। निगम की टीम ने कुछ अन्य दुकानों के अंदर से ग्राहकों को बाहर निकाल दुकानों को सील कर दिया। शहर में बुधवार भी 23 दुकानों को सीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल